{"_id":"5aa913e64f1c1bc4758b55d7","slug":"81521030118-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी राशन की चोरी, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी राशन की चोरी, पांच गिरफ्तार
Updated Wed, 14 Mar 2018 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी राशन की चोरी, पांच गिरफ्तार
मोदीनगर। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम और भोजपुर पुलिस ने सोमवार रात को मुखबिर की सूचना पर एक ढाबे में उतारे जा रहे सरकारी राशन के चावल के 400 कट्टे पकड़े। यह चावल हापुड़ के एफसीआई गोदाम से ट्रक के जरिये गाजियाबाद ले जाया रहा था। जिसे भोजपुर क्षेत्र में ढाबे के सामने ट्रक से उतारकर छोटा हाथी में लाद रहे थे। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पांच को गिरफ्तार कर लिया है।
खाद्य पूर्ति निरीक्षक सत्यप्रकाश मालवीय ने बताया कि नौ मार्च को हापुड़ स्थित एफसीआई गोदाम से सार्वजनिक राशन प्रणाली के तहत गरीबों को बांटे जाने वाले चावल के 400 कट्टे लादकर एक ट्रक गाजियाबाद के लिए चला था। सूचना मिली कि ट्रक में लदे चावल को अवैध रूप से भोजपुर थाना क्षेत्र के ईसापुर गांव स्थित चौधरी ढाबे पर बेचा जा रहा है। सूचना पर खाद्य पूर्ति निरीक्षक ने भोजपुर पुलिस को लेकर सोमवार रात उक्त ढाबे पर छापा मारा। इस दौरान टीम ने पाया कि ढाबे के सामने ट्रक से उतारकर एक छोटे हाथी में बोरे लादे जा रहे थे। टीम ने मौके से चावल के 400 कट्टे बरामद किए। खाद्य निरीक्षक सत्यप्रकाश मालवीय की शिकायत पर पुलिस ने ढाबा मालिक जॉनी, ट्रक चालक आदिल निवासी गांव पलड़ा, फखरूद्दीन व उसका बेटा आरिफ निवासी ईसापुर, प्रदीप निवासी देहरा गांव मसूरी, सुशील निवासी गादी, गाजियाबाद और हापुड़ स्थित एफसीआई के परिवहन ठेकेदार जुबेर अहमद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भोजपुर थाना प्रभारी रामेश्वर सिंह ने बताया कि पांच को लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनमें जॉनी और जुबेर फरार हैं।