फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   एसएचओ, चौकी इंचार्ज, आबकारी निरीक्षक समेत सात कर्मचारी सस्पेंड

एसएचओ, चौकी इंचार्ज, आबकारी निरीक्षक समेत सात कर्मचारी सस्पेंड

Wed, 14 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
एसएचओ, चौकी इंचार्ज, आबकारी निरीक्षक समेत सात कर्मचारी सस्पेंड
एचएचओ, चौकी इंचार्ज, आबकारी निरीक्षक समेत सात कर्मचारी सस्पेंड
विज्ञापन


गाजियाबाद। खोड़ा में शराब पीने से चार लोगों की मौत के मामले में एचएचओ, चौकी इंचार्ज और आबकारी निरीक्षक समेत सात कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि अब यह सवाल भी उठ रहा है कि अवैध शराब की तस्करी का यह धंधा वर्षों से चल रहा था तो पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को क्यों पता नहीं चला। घटना के बाद ही अधिकारी जागे।
खोड़ा में शराब पीकर मौत के मामले में मुख्यमंत्री के संज्ञान लेते ही आनन-फानन में पुलिस और आबकारी विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर दी गई। डीएम रितु माहेश्वरी और एसएसपी एचएन सिंह ने स्थलीय निरीक्षण किया था। इस बीच पुलिस विभाग के चार अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। उसके बाद आबकारी विभाग के तीन कर्मचारियों के खिलाफ निलंबन की संस्तुति भेज दी गई है। शासन स्तर से भी कार्रवाई तेजी से हुई और शाम तक निलंबन के आदेश आ गए।
विज्ञापन


इन पर गिरी गाज
घटना की सूचना पर मिलने पर डीएम रितु माहेेश्वरी और एसएसपी एचएन सिंह समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लोगों ने हंगामा किया। मामले में एसएसपी ने थाना खोड़ा के एचएचओ ध्रुव भूषण दुबे, चौकी इंचार्ज रामसमझ राणा, बीट कांस्टेबल राजवीर सिंह और मोहम्मद अस्करी को सस्पेंड कर दिया। वहीं आबकारी आयुक्त धीरज साहू ने बताया कि इस मामले में क्षेत्रीय आबकारी निरीक्षक नीलम मिश्रा और दो आबकारी सिपाही भोपाल चंद्र शर्मा, जगदीश चंद्र को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में शराब पीने से हुई लोगों की मौत की घटना का संज्ञान लिया और उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने घटना की जांच के लिए जिला प्रशासन व पुलिस अधिकारियों को स्थल निरीक्षण कर प्रभावी जांच व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रभावित व्यक्तियों को समुचित इलाज मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed