फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   वाणिज्य कर अधिकारी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

वाणिज्य कर अधिकारी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Wed, 21 Feb 2018 05:24 PM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
वाणिज्य कर अधिकारी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
वाणिज्य कर अधिकारी के घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी
विज्ञापन


गाजियाबाद। संजय नगर में वाणिज्य कर विभाग के अधिकारी के बंद घर का ताला तोड़कर चोर लाखों के जेवर व कीमती सामान लेकर फरार हो गए। मंगलवार सुबह उनके बेटे ने घर के ताले टूटे देखे तो पिता को सूचना दी। वाणिज्य कर अधिकारी ने कविनगर थाने में चोरी की तहरीर दी है।

संजय नगर सेक्टर-23 के डी-78 में सुंदरलाल गर्ग रहते हैं। वह वाणिज्य कर विभाग में अधिकारी हैं। फिलहाल शामली में तैनात हैं और वहीं पर रहते हैं। संजय नगर में उनका मकान बंद रहता है, रविवार या अन्य छुट्टी में वह यहां रहने आते हैं। सुंदरलाल गर्ग ने बताया कि डी-76 में उनके बेटे विशाल रहते हैं। मंगलवार सुबह उनके बेटे विशाल अखबार उठाने के लिए डी-78 पर पहुंचे तो घर के ताले टूटे हुए थे और सामान बिखरा हुआ था। उन्होंने तत्काल अपने पिता सुंदरलाल और पुलिस को सूचना दी। सुंदरलाल ने बताया कि चोर अलमारी से करीब डेढ़ लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवर लेकर फरार हो गए। उन्होंने मंगलवार शाम कविनगर थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed