फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   80,000 new voters applied to get their names added to the list.

Ghaziabad News: 80,000 नए मतदाताओं ने सूची में नाम जुड़वाने के लिए किया आवेदन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
80,000 new voters applied to get their names added to the list.
गाजियाबाद। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में अब मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य चल रहा है। अभी तक जिले में लगभग 80,000 नए मतदाताओं ने आवेदन किया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ भट्ट ने बताया कि पुनरीक्षण अभियान के तहत अभी लगातार नए मतदाताओं को जोड़ने का कार्य चलता रहेगा।
विज्ञापन

जिले में गणना कार्य पूरा कर लिया गया है। अब 31 दिसंबर को अंतरिम सूची जारी की जाएगी। इस दौरान 30 जनवरी तक दावे और आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। सूची में किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से हट गया हो या किसी का नाम इसमेंं शामिल नहीं हो पाया हो तो फॉर्म-6 भरकर उनका नाम सूची में दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन

जिला उप निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची से नाम हटाने का आधार सिर्फ किसी की मृत्यु होना या स्थायी रूप से पता बदलना या डुप्लीकेट मतदाता होना है। इसके अलावा कोई भी नाम नोटिस और सुनवाई के बिना नहीं हटाया जा सकता है। किसी भी मतदाता का नाम सूची से हटाने के लिए नोटिस जारी होगा और सुनवाई के बाद ही नाम हटाया जाएगा। अगर किसी का नाम गलती से हट भी गया है तो सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए वह दावे और आपत्तियों के लिए फॉर्म-6 भर सकता है। निर्णय से असंतोष हो तो जिला मजिस्ट्रेट के यहां अपील कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed