फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   8.15 lakhs were looted from accountant by putting chilli powder in his eyes In Ghaziabad

Ghaziabad: आंखों में मिर्ची डालकर मुनीम से 8.15 लाख लूटे, बाइक सवार तीन बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

Mon, 16 Jun 2025 04:49 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 16 Jun 2025 04:49 PM IST
सार

जिस तरह आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया, उससे पुलिस मान रही है कि घटना को रेकी कर अंजाम दिया गया। इसलिए पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

विज्ञापन
8.15 lakhs were looted from accountant by putting chilli powder in his eyes In Ghaziabad
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में नेहरूनगर पुल के नीचे सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक सवार तीन बदमाशों ने आइसक्रीम कंपनी में कार्यरत मुनीम अमित कुमार की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर 8.15 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। घटना स्थल का एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोद प्रियदर्शी समेत अन्य अधिकारियों ने जायजा लिया।

विज्ञापन

मुनीम अमित कुमार ने बताया कि उनको राजनगर की कोटक महिंद्रा बैंक शाखा में कंपनी के 8.15 लाख रुपये जमा करने थे। करीब सवा 11 बजे वह अपने कार्यालय से स्कूटी से चले। साढ़े 11 बजे के आसपास वह जैसे ही नेहरूनगर पुल के नीचे पहुंचे तो उनको बाइक सवार तीन युवकों ने रोका। रुकते ही पीछे बैठे बदमाश ने उनकी आंखों में मिर्ची पाउडर डाल दी। इससे उनकी आंखों में जलन हो गई और स्कूटी समेत नीचे गिर गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने स्कूटी में रखा बैग लूट लिया और हवा में पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए। पीछे से आए लोगों की मदद से उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमित कुमार को एमएमजी में भर्ती कराया। एडिशनल पुलिस कमिश्नर आलोद प्रियदर्शी ने बताया कि मौके का निरीक्षण किया गया है। इससे पहले डीसीपी धवल जायसवाल, एसीपी कविनगर भास्कार वर्मा भी मौके पर पहुंचे। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

रेकी कर दिया गया घटना को अंजाम
जिस तरह आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया, उससे पुलिस मान रही है कि घटना को रेकी कर अंजाम दिया गया। इसलिए पुलिस रास्ते में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। कंपनी के किन-किन कर्मचारियों को कैश की जानकारी थी, इस बिंदु पर भी पुलिस काम कर रही है। तह तक जाने के लिए कंपनी के अन्य कर्मचारियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed