फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   75 lakh rupees were grabbed in the name of providing agricultural land, case registered against six people

Ghaziabad News: कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 75 लाख हड़पे, छह पर केस दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
75 lakh rupees were grabbed in the name of providing agricultural land, case registered against six people
मोदीनगर। भोजपुर के गांव मुकीमपुर में कृषि भूमि दिलाने के नाम पर 75 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर भोजपुर पुलिस ने दो सगे भाइयों समेत छह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना मसूरी के इंद्रगढ़ी निवासी रामप्रसाद और मोदीनगर की गोविंदपुरी स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी के रहने वाले सुनील कुमार उर्फ स्वामी के अनुसार मार्च 2025 में उनकी मुलाकात भोजपुर के गांव मुकीमपुर निवासी देशराज पंवार और मेरठ के हापुड़ अड्डा निवासी सरताज से हुई। देशराज पंवार और सरताज ने गांव मुकीमपुर में 20 व 25 लाख रुपये कच्चा बीघा के हिसाब से 95 बीघा कृषि भूमि का सौदा करा दिया। रामप्रसाद और सुनील कुमार की ओर से उन्हें 75 लाख रुपये का एडवांस भुगतान कर दिया गया। आरोपियों ने तय समय में बैनामा नहीं किया। बैनामा करने का दबाव बनाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगे। आरोपियों ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर वहां से खदेड़ दिया। उन्होने पुलिस कमिश्नर गाजियाबाद से मामले की शिकायत की। पुलिस कमिश्नर ने जांच कर कार्रवाई का आदेश दिया। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार देशराज पंवार व राजकुमार पंवार पुत्र रमेश पवार व अरुण पंवार पुत्र देशराज पंवार के अलावा अंकित,राहुल निवासी गांव मुकीमपुर व सरताज निवासी हापुड़ अड्डा मेरठ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed