{"_id":"5aa7c08e4f1c1bbb758b5346","slug":"71520943246-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व गृह राज्यमंत्री की पुत्रवधू ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व गृह राज्यमंत्री की पुत्रवधू ने की खुदकुशी
Updated Tue, 13 Mar 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व गृह राज्यमंत्री की पुत्रवधू ने की खुदकुशी
गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के पूर्व गृह राज्यमंत्री बालेश्वर त्यागी की पुत्रवधू सुनीता त्यागी (38) ने गंभीर बीमारियों से परेशान होकर सोमवार को खुदकुशी कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। स्कूल से लौटे बेटे ने ऐसी स्थिति में मां को देख शोर मचाया। बताया जा रहा है कि वह छह साल से किडनी और लीवर की बीमारियों की वजह से डिप्रेशन में थी और उसका इलाज चल रहा था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।
प्रदेश में कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह की सरकार में गृह राज्यमंत्री और बेसिक शिक्षा मंत्री रह चुके बालेश्वर त्यागी नेहरू नगर सेकेंड में रहते हैं। उनके साथ दो बेटे और उनके परिवार भी रहते हैं। उनका मंझला बेटा सचेंद्र उर्फ सचिन त्यागी पिता के गोविंदपुरम स्थित महर्षि दयानंद इंटर कालेज में अकाउंट डिपार्टमेंट संभालते हैं। परिजनों के मुताबिक सुबह करीब साढ़े आठ बजे सचेंद्र अपने काम पर चले गए और बेटा आकाश त्यागी (15) स्कूल चला गया। वह संस्कार स्कूल में 11वीं में पढ़ता है। घर पर सचेंद्र की पत्नी सुनीता त्यागी, मां राजकुमारी और भाभी बबीता थीं। मां और भाभी निचली मंजिल पर थीं और सुनीता दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में थीं। इसी दौरान सुनीता ने फंदा लगा लिया। करीब ढाई बजे बेटा आकाश स्कूल से लौटा तो मां को फंदे से लटका देख अन्य परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने फंदे से उतारकर पास के ही यशोदा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन सुनीता की मौत हो चुकी थी।