फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   आज बंद रहेंगे माध्यमिक इंटर कालेज-Cordination

आज बंद रहेंगे माध्यमिक इंटर कालेज-Cordination

Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
आज बंद रहेंगे माध्यमिक इंटर कालेज-Cordination
आज बंद रहेंगे माध्यमिक इंटर कालेज
विज्ञापन

गाजियाबाद। पब्लिक इंटर कालेज जौली गढ़ (बुलंदशहर) में चार माह से वेतन न मिलने पर शिक्षक द्वारा आत्महत्या की घटना से पूरा शिक्षक समाज स्तब्ध है। मृतक शिक्षक के प्रति अपनी संवेदना जाहिर करने को शिक्षक संघ के आह्वान पर गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को सभी सरकारी और सहायता प्राप्त करीब 50 विद्यालयों में शिक्षण कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा के आह्वान पर बृहस्पतिवार को इंटर कालेजों में प्रार्थना सभा के दौरान मृतक शिक्षक के आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी। इसके बाद ही स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी जाएगी और सभी शिक्षक मेरठ जेडी ऑफिस पर आयोजित शोक सभा में शामिल होने के लिए जाएंगे। शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शरद वाजपेयी ने कहा कि बुलंदशहर में जो घटना हुई है, शिक्षक संघ उसकी घोर निंदा करता है। शिक्षक को आत्महत्या तक पहुंचाने वाले अधिकारियों के खिलाफ दो सप्ताह के भीतर कार्रवाई न होने पर शिक्षक संघ आने वाले बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी का भी बहिष्कार करेगा। शिक्षक संघ के जिला मंत्री रविश शर्मा का कहना है यह घटना अधिकारियों व प्रशासन की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा प्रदर्शित करती है। विभिन्न जनपदों में शिक्षकों का जनपद स्तर पर शोषण होता है। अब भी यदि शासन स्तर पर इस मामले में कोई कठोर कार्रवाई नहीं होती है तो माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में शिक्षक आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। ठकुराई गुट के जिला मीडिया प्रभारी राजीव त्यागी ने भी घटना की निंदा की है और संघ के माध्यम से मृतक शिक्षक को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed