{"_id":"5a462a6c4f1c1b0d698c4e07","slug":"71514547820-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘थप्पड़ की गूंज’ से डेढ़ घंटै ठप रहा जीडीए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘थप्पड़ की गूंज’ से डेढ़ घंटै ठप रहा जीडीए
Updated Fri, 29 Dec 2017 05:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘थप्पड़ की गूंज’ से डेढ़ घंटे ठप रहा जीडीए
गाजियाबाद। प्रवर्तन जोन-7 में तैनात बाबू प्रवीन कुमार को कथित तौर मारे गए ‘थप्पड़’ को लेकर जीडीए कर्मचारियों ने करीब एक घंटे तक कामकाज पूरी तरह से ठप रखा। साथ ही वीसी ऑफिस के सामने बने पार्क में कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए आरोपी अफसर अजय कुमार सिंह के निलंबन की मांग की। इसके अलावा दो दिन पूर्व निलंबित की गईं महिला बाबू नीलम का मामला भी कर्मचारियों ने उठाया।
पीड़ित कनिष्ठ लिपिक प्रवीन कुमार के मुताबिक सुबह करीब 11 बजे ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अजय कुमार सिंह ने कार्यालय में उससे उस समय बदतमीजी की जब वह लाजपत नगर के एक फ्लैट संबंधी फाइल को साइन कराने पहुंचे थे। इसकी सूचना तत्काल उन्होंने साथी कर्मचारियों को दी। इसके बाद अफसर के खिलाफ विरोध की चिंगारी सुलगने लगी। दोपहर करीब एक बजे जीडीए वीसी रितु माहेश्वरी बिल्डर और बॉयर्स की बैठक के लिए जैसे ही अपने कार्यालय पहुंचीं, वैसे ही कर्मचारी धीरे-धीरे उनके कार्यालय के बाहर पार्क में जुटने लगे। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक जीडीए के सभी सेक्शन में तैनात बाबू व अन्य कर्मचारी एकत्र हो चुके थे। इसके बाद आरोपी अफसर के निलंबन और कानूनी कार्रवाई को लेकर नारेबाजी शुरू हो गई। कर्मचारी दो दिन पूर्व एक मामले में निलंबित की गई महिला लिपिक नीलम के मामले में भी अफसरों पर गलत कार्रवाई किए जाने का आरोप लगा रहे थे। जीडीए वीसी के साथ ही बैठक में शामिल अजय कुमार सिंह कर्मचारियों का शोर सुनकर बाहर निकले मगर अपने ही खिलाफ हो रही नारेबाजी और कर्मचारियों का गुस्सा देख वापस वीसी दफ्तर में घुस गए। करीब एक घंटे तक अजय कुमार सिंह वीसी के पीए कार्यालय में ही बैठे रहे। बाद में जीडीए कर्मचारी संघ के सचिव श्रीचंद सारस्वत के नेतृत्व में कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल जीडीए वीसी से मिला और आरोपी अफसर को निलंबित करने और कानूनी कार्रवाई करने की मांग उठाई। वीसी के जांच का आश्वासन देने पर ही दोपहर करीब ढाई बजे कर्मचारी शांत हुए।