फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   69.42 lakh people cheated by befriending a teacher on the app and pretending to marry her

Ghaziabad News: एप पर शिक्षिका से दोस्ती कर शादी का झांसा देकर 69.42 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
69.42 lakh people cheated by befriending a teacher on the app and pretending to marry her
गाजियाबाद। एक म्यूजिकल एप पर एक अनजान युवक के साथ गाना गाने के बाद हुई दोस्ती तुलसी निकेतन की रहने वाली एक शिक्षिका को महंगी पड़ गई। शातिर ने दोस्ती के बाद शादी करने का झांसा दिया और फिर अलग-अलग बहाने बनाकर व समस्याओं में फंसने की बात कहकर मदद के नाम पर 69.42 लाख रुपये ठग लिए। शातिर आठ महीने से ठगी कर रहा था। मामले में शिक्षिका ने अक्तूबर में साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

तुलसी निकेतन की रहने वाली शिक्षिका कराओके नामक एप पर सक्रिय थीं। इस एप पर म्यूजिक के साथ गाना गाने वाली की लाइव परफॉर्मेंस होती है। फरवरी में उनकी दोस्ती एप पर एक युवक से हुई। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसी बीच उसने उन्हें शादी करने के जाल में फंसाया। बाद में उनसे शिक्षिका से रकम लेने के लिए कई बहाने बनाना शुरू कर दिया। पहले तो उसने मुंबई पुलिस द्वारा पकड़े जाने की बात कहकर रकम ली बाद में बीमारी समेत अन्य परेशानी बताकर कई बार में 69.42 लाख रुपये आठ महीने में ले लिए।
विज्ञापन

शातिर ने अलग-अलग 23 खातों में रकम ट्रांसफर कराई। एक दिन जब आरोपी का फोन नहीं और उनका नंबर ब्लॉक कर दिया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। शातिर को ट्रेस करने के लिए टीम लगी हैं। जिन खातों में रकम गई है, उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed