फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   64 auspicious times for marriage in the new year...four eclipses too

Ghaziabad News: नए साल में विवाह के 64 मुहूर्त...चार ग्रहण भी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
64 auspicious times for marriage in the new year...four eclipses too
गाजियाबाद। नए साल में विवाह के बंपर मुहूर्त हैं। इस साल विवाह के 64 मुहूर्त बताए जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य पंडित शिव कुमार शर्मा ने बताया कि साल के पहले महीने में यानी जनवरी में 16 जनवरी से 27 जनवरी के बीच विवाह के नौ मुहूर्त हैं। फरवरी में तीन फरवरी से 26 फरवरी के बीच 13, मार्च में एक से छह मार्च के बीच चार मुहर्त हैं। सात मार्च से होलाष्टक लगने और एक महीने का खरमास लगने से 13 अप्रैल तक विवाह मुहूर्त नहीं है। अप्रैल में 10, मई में 12, जून में एक से लेकर नौ जून तक छह मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

नए साल में चार ग्रहण भी लग रहे हैं। इनमें दो चंद्रग्रहण और दो सूर्यग्रहण हैं। 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण लगेगा। हालांकि यह भारत में दिखाई नहीं देगा। वहीं, 29 मार्च को चैत्र कृष्ण अमावस्या को सूर्य ग्रहण लगेगा, यह भी यहां दृश्य नहीं होगा।
विज्ञापन

सात सितंबर को पूर्णिमा के दिन चंद्रग्रहण होगा। यह भारत में दिखाई देगा। 21 सितंबर को आश्विन अमावस्या को सूर्य ग्रहण होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा।
----
2025 में विवाह मुहूर्त
जनवरी -16, 18, 19, 20, 21, 22, 24, 26, 27

फरवरी- 3, 4 ,7 ,8, 14, 15, 16, 18, 20, 21, 23 ,25, 26,

मार्च- 1, 2, 3 ,6

सात मार्च से होलाष्टक। इसके बाद एक महीने का खरमास।

अप्रैल- 14, 16 ,18, 19, 20, 21, 22, 23 ,29,30

मई-1,5,6,7,8, 13, 15, 17, 18, 19, 24, 28

जून-1 ,2 ,4, 7, 8, 9,

12 जून से गुरु अस्त हो जाएंगे।

फिर 4 महीने का चातुर्मास होगा, इसमें विवाह मुहूर्त नहीं होते।


नवंबर- 18 ,22, 23, 24 ,25, 26, 27, 29,30

दिसंबर- 04, 10, 11

-----------
2025 में पर्व और त्योहार
होलिका दहन- 13 मार्च 2025
दुल्हैंडी- 14 मार्च 2025

वसंतिक नवरात्र एवं भारतीय नव संवत्सर - 30 मार्च

रामनवमी -06 अप्रैल

रक्षाबंधन -09 अगस्त

जन्माष्टमी- 16 अगस्त

शारदीय नवरात्रि- 22 सितंबर से

दशहरा- दो अक्तूबर
दीपावली -21 अक्तूबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed