{"_id":"67801b4a64c01cb3a40ff446","slug":"63-stake-claim-for-bjp-metropolitan-president-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-549494-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: भाजपा महानगर अध्यक्ष के लिए 63 ने ठोका दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: भाजपा महानगर अध्यक्ष के लिए 63 ने ठोका दावा
विज्ञापन
गाजियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष पद की दौड़ में 63 दावेदारों ने शाम चार बजे तक नामांकन फार्म भरे। नेहरूनगर स्थित भाजपा महानगर कार्यालय के बाहर सुबह से ही दावेदारों के साथ समर्थकों की भीड़ रही।
नामांकन फार्म भरने के बाद दावेदारों ने गाजियाबाद महानगर संगठन के चुनाव अधिकारी प्रयागराज से विधायक सिद्धार्थनाथ सिंह को फार्म सौंपे। भाजपा महानगर अध्यक्ष व विधायक संजीव शर्मा ने बताया कि चुनाव अधिकारी चुने गए जनप्रतिनिधियों से सलाह करके तीन नामों का पैनल प्रदेश चुनाव अधिकारी महेंद्र नाथ पांडेय के पास भेजेंगे। महानगर अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लखनऊ में लगेगी। 18 जनवरी तक महानगर अध्यक्ष के नाम पर मुहर लगने की उम्मीद है। भाजपा कार्यालय पर सबसे ज्यादा चर्चा तीन नामों को लेकर रही। पवन गोयल, मयंक गोयल, मान सिंह गोस्वामी।
इसके अलावा गोपाल अग्रवाल और प्रदीप चौधरी के नाम की भी चर्चा रही। नामांकन स्थल पर पहुंचे जन प्रतिनिधियों में महापौर सुनीता दयाल, मंत्री सुनील शर्मा, विधायक संजीव शर्मा, अजीतपाल त्यागी, पूर्व मेयर आशु वर्मा, आशा शर्मा, भाजपा नेता बलदेवराज शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल रहे।