फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   63 lakhs cheated from two people in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से ठगे 63 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 01:20 PM IST
विज्ञापन
63 lakhs cheated from two people in the name of share trading
गाजियाबाद। क्रिप्टो करंसी और शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो लोगों से साइबर अपराधियों ने 63 लाख रुपये ठग लिए। शास्त्रीनगर के रहने वाले कमल से 49 लाख रुपये और कौशांबी के रहने वाले रोहित श्रीवास्तव से करीब 14 लाख रुपये की ठगी की है। दोनों ने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


कमल ने पुलिस को शिकायत में बताया कि व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर उन्हें शेयर ट्रेडिंग के बारे में जानकारी दी गई। जिसमें उन्हें कई गुना फायदा पहुंचाने के बारे में बताया गया। धीरे-धीरे रुपये निवेश कराकर शातिरों ने उनसे 49 लाख रुपये ले लिए। लेकिन कुछ भी वापस नहीं लौटाया तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। वहीं, कौशांबी के रहने वाले रोहित को ठगों ने पहले ऑनलाइन टास्क करने के लिए कहा गया। इसके बाद क्रिप्टो करंसी में निवेश करने मोटा मुनाफे का झांसा देकर कई बैंक खातों में 13 लाख 97 हजार रुपये ले लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एडीसीपी अपराध ने बताया कि ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिन खातों में रकम गई है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है।
विज्ञापन

---

खाते से निकाले 8.83 लाख रुपये

गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के सद्दीकनगर में रहने वाले गौरव कुमार के खाते से ठगों ने 8.83 लाख रुपये निकाल लिए। उनका कहना है कि जबकि उन्होंने कोई जानकारी किसी से साझा ही नहीं की थी। गौरव का कहना है कि उनके खाते से चार मई को पहले पांच लाख रुपये और फिर 3.83 लाख रुपये निकल गए। एडीसीपी अपराध का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed