{"_id":"5b5391684f1c1b572f8b5d3b","slug":"61532203368-ghaziabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरजनपदीय तार कटर गैंग दबोचा, 4 क्विंटल तार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतरजनपदीय तार कटर गैंग दबोचा, 4 क्विंटल तार बरामद
Updated Sun, 22 Jul 2018 05:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तार कटर गैंग दबोचा, 4 क्विंटल तार बरामद
हापुड़। थाना देहात पुलिस ने गांव पीरनगर सूदना के जंगल से शुक्रवार रात अंतरजनपदीय तार कटर गैंग के चार बदमाशों को दबोचा है। इनके पास से चोरी का करीब चार क्विंटल हाईटेंशन लाइन का तार, एक कार और हथियार भी बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे जिले में कई अन्य घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक राममोहन सिंह ने बताया कि देहात थाना क्षेत्र के गांव पीरनगर सूदना के जंगल से 28 जून और 11 जुलाई को चोरों ने लगभग चार क्विंटल हाईटेंशन लाइन का तार चोरी कर लिया था। इस मामले में ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक दीक्षित त्यागी को इन घटनाओं का खुलासा करने के लिए कड़े निर्देश दिये गये थ। तभी से उन्होंने अपनी टीम चोरों की लगा रखी थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात्रि देहात थाना पुलिस को सूचना मिली कि पीरनगर सूदना के जंगल से वैगनार कार सवार कुछ लोग तार को कार में लादकर बेचने के लिए ले जाने वाले हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर चार लोगों को दबोच लिया। तलाशी में इनके पास से हाईटेंशन लाइन का चोरी किया चार क्विंटल तार, दो तमंचे, दो चाकू और एक कार बरामद हुई है। इसके अलावा तार काटने वाला कटर, रस्सी और अन्य माल भी बरामद हुआ है। पूछताछ में आरोपी ने कबूल किया कि वे दो बार गांव के जंगल से गुजर रही ऊर्जा निगम की हाईटेंशन लाइन चोरी कर चुके हैं। पकड़े गए आरोपियों में जिला गौतमबुद्धनगर के सलारपुर फेज द्वितीय निवासी सोनू पुत्र छोटे सिंह, जिला बुलंदशहर के थाना अगौता के बिहिरा निवासी ओमप्रकाश पुत्र प्रीतम सिंह, जिला रामपुर के थाना बिलासपुर के गांव डंडिया निवासी विक्की पुत्र सेवाराम और अजीत पुत्र भूरे हैं। इनके खिलाफ दूसरे जिलों के अनेक थानों में तार कटिंग आदि के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।