फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   57.50 lakh cheated by sending Rs 150 in the name of rating and review

Ghaziabad News: रेटिंग व रिव्यू के नाम पर 150 रुपये भेजकर 57.50 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:11 AM IST
विज्ञापन
57.50 lakh cheated by sending Rs 150 in the name of rating and review
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने घर बैठे कमाई का झांसा देकर इंदिरापुरम के अहिंसाखंड के रहने वाले गुरुमूर्ति से 57.50 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने रिव्यू और रेटिंग के नाम पर टास्क पूरा करने पर पहले उन्हें 150 रुपये खाते में डालकर उनका विश्वास जीता। इसके बाद ठगी शुरू की। शातिरों ने आठ खातों में उनसे रकम मंगवाई। मामले में उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


गुरुमूर्ति ने शिकायत में कहा कि उन्हें व्हाट्सएप पर ऑनलाइन पार्ट टाइम नौकरी का एक मैसेज आया। जिसमें उन्हें बताया गया कि कंपनी ने एक बड़ी इंटरनेट की कंपनी से टाइअप किया है। जिसके लिए रेटिंग और रिव्यू करना है। इसके लिए उन्हें कुछ कंपनी के लिंक दिए गए और रिव्यू व रेटिंग का पहला टास्क पूरा करने पर 150 रुपये खाते में भेजे गए। इसके बाद 170 रुपये और ट्रांसफर किए। ऐसा करके धीरे-धीरे उनसे रुपये निवेश कराना शुरू किया। बाद में शातिरों ने उनसे कहा कि एक बड़ी कंपनी के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन पूरी ट्रेनिंग के बाद ही आगे बढ़ सकते हैं। इसके लिए उनसे दो हजार रुपये की मांग की। दो हजार लेने के बाद शातिरों ने ज्यादा मुनाफे का झांसा देकर और रकम ली और जाल में फंसाकर 57.50 लाख रुपये ले लिए। एडीसीपी अपराध सच्चिदानंद ने बताया कि जिन खातों में ठगी की रकम गई है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है। ठगी गई रकम को फ्रिज कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed