फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   55-year-old BSNL employee seeks divorce after 30 years

Ghaziabad News: 55 वर्षीय बीएसएनएल कर्मी ने 30 साल बाद मांगा तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
55-year-old BSNL employee seeks divorce after 30 years
गाजियाबाद। शादी के 30 साल बाद 55 वर्षीय बीएसएनएल कर्मी ने पत्नी से तलाक लेने के लिए अर्जी लगाई है। वहीं कर्मी की पत्नी का कहना है कि दो साल पहले इकलौते बेटे की मौत हो चुकी है। अब पति उसे तलाक देकर दूसरी महिला से शादी कर बेटा पैदा करना चाहता है। महिला ने अदालत से मांग की है कि भरण पोषण दिया जाए। अदालत से मिली जानकारी के अनुसार टीला मोड़ थाना क्षेत्र में रहने वाले बीएसएनल में कार्यरत 55 वर्षीय व्यक्ति की एक महिला से 6 मार्च 1993 में शादी हुई थी। पत्नी ने एक बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। बेटी की शादी कर दी। बेटा इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा था, लेकिन उसने दो वर्ष पहले आत्महत्या कर ली। महिला का कहना है कि उसका पति बेटे की चाह में दूसरी महिला से शादी करना चाहता है। इसलिए पति ने तलाक लेने के लिए अदालत में अर्जी लगाई है। वहीं महिला ने अदालत में अर्जी देकर पति से भरण-पोषण दिलाए जाने की मांग की है। इतना ही नहीं एक वर्ष पहले बीएसएनएल कर्मी ने महिला को 10 लाख रुपये देकर आपसी समझौते के तहत पत्नी से तलाक ले लिया था। महिला ने समझौता मानने से इंकार कर दिया था। इसके बाद कर्मी ने 14 मार्च 2023 को अदालत का दरवाजा खटखटा कर तलाक दिलाए जाने की गुहार लगाई है। महिला का कहना है कि उसकी बेटी भी उसके पास रहती है। बेटा खाेने के गम से अभी वह उबर नहीं पाई है, इसलिए वह अपने पति को किसी भी स्थिति में तलाक नहीं देगी। महिला का कहना है कि वह बेटे को पहले ही खो चुकी है, अब पति को खोना नहीं चाहती है।
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed