फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   झील की जमीन पर अनुदान लेने वाली महिला पर दर्ज होगी एफआईआर

झील की जमीन पर अनुदान लेने वाली महिला पर दर्ज होगी एफआईआर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
झील की जमीन पर अनुदान लेने वाली महिला पर दर्ज होगी एफआईआर
झील की जमीन पर अनुदान लेने वाली महिला पर होगी एफआईआर
विज्ञापन

गाजियाबाद। अर्थला झील की जमीन पर कब्जा कर डूडा से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अनुदान लेने वाली महिला पर अब नगर निगम एफआईआर दर्ज कराएगा। इस मामले में निगम ने साहिबाबाद थाने में तहरीर भेज दी है। वहीं तहसील से भी मामले की जांच शुरू हो गई है। डूडा विभाग फर्जीवाड़ा करने वाली महिला से अनुदान की रकम की रिकवरी कर सकता है।
मामला अर्थला के पास बनी बालाजी विहार कॉलोनी का है। अर्थला झील के खसरा संख्या-1445 में पक्का निर्माण नहीं किया जा सकता है। अर्थला में रहने वाली शशि नाम की एक महिला पर आरोप है कि फर्जी दस्तावेज लगाकर उसने डूडा से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए अनुदान की राशि लेने को आवेदन किया। इसमें झूठा शपथ पत्र दाखिल किया गया। डूडा विभाग ने भी आवेदन की जांच कराए बिना ही अनुदान की 50 हजार की पहली किस्त महिला को जारी कर दी। इस पर महिला ने झील की सरकारी जमीन कब्जाकर मकान बनाना भी शुरू कर दिया। अर्थला में ही रहने वाले मुकेश कुमार नाम के एक व्यक्ति ने मामले की शिकायत की थी। नगर निगम अधिकारियों ने जमीन की जांच की तो मामला सही पाया गया। इसके बाद नगर निगम के राजस्व निरीक्षक (संपत्ति) जितेंद्र कुमार की ओर से शशि नाम की महिला के खिलाफ साहिबाबाद थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

---
आवेदन पत्र के सत्यापन में की गई खानापूर्ति
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाले 2.5 लाख के अनुदान की राशि को लौटाना नहीं पड़ता है। ऐसे में इसमें फर्जीवाड़े की आशंका ज्यादा है। पीएम आवास योजना के लिए डूडा में आने वाले आवेदनों का सत्यापन और पात्रता की जांच एक प्राइवेट एजेंसी से कराई जाती है। बताया जा रहा है कि यह जांच भी सुविधा शुल्क लेकर कर दी जाती है। अफसर गहनता से जांच कराते तो यह फर्जीवाड़ा अनुदान की धनराशि दिए जाने से पहले ही पकड़ में आ सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कोट
मुकेश नाम के व्यक्ति की शिकायत पर महिला की जमीन और फर्जीवाड़े की जांच तहसील स्तर से कराई जा रही है। रिपोर्ट में अगर आरोप सत्य पाए जाते हैं तो महिला के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर अनुदान की धनराशि की रिकवरी की जाएगी। महिला के खिलाफ झूठा शपथ पत्र देने के मामले में भी कार्रवाई की जाएगी। - पवन शर्मा, परियोजना अधिकारी, डूडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed