फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कैसे चलेगा काम, पानी के लिए भी पूरे नहीं इंतजाम

कैसे चलेगा काम, पानी के लिए भी पूरे नहीं इंतजाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैसे चलेगा काम, पानी के लिए भी पूरे नहीं इंतजाम
कैसे चलेगा काम, पानी के लिए भी पूरे नहीं इंतजाम
विज्ञापन


गाजियाबाद। स्वच्छता के चक्कर में नगर निगम पानी का इंतजाम करना भी भूल गया। गर्मी चरम पर पहुंच गई, लेकिन वार्डों में खराब पड़े ट्यूबवेल और हैंडपंप ठीक नहीं हो रहे हैं। नगर निगम का जलकल विभाग शहर के लोगों के गले भी तर नहीं कर पा रहा है। लाइनपार, नंदग्राम, कैला भट्ठा समेत कई क्षेत्रों के पार्षद निगम अधिकारियों से नलकूप और हैंडपंप रिपेयर कराने की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन फंड की कमी बताकर इनकी मरम्मत नहीं कराई जा रही। ऐसे में अब मौसम के पारे के साथ-साथ पार्षदों के गुस्से का पारा भी चढ़ रहा है। उनका गुस्सा कभी भी विरोध-प्रदर्शन के रूप में फूट सकता है। यही हाल शहर की कालोनियों के लोगों का भी है।
---
दो साल में भी नहीं रिपेयर हुए नलकूप
कैला भट्ठा के पार्षद जाकिर सैफी के वार्ड-95 में करीब दो साल पूर्व जस्सीपुरा और लालटेन फैक्ट्री के पास 30 एचपी के दो नलकूप खराब हो गए थे। इनकी जगह नए नलकूप अभी तक नहीं लगे हैं। जाकिर सैफी का कहना है कि कैला जनरल प्रा.पाठशाला फर्स्ट और सेकेंड पर लगे दो 10 एचपी के नलकूप, गली नंबर-11, मरकज मस्जिद रोड, वाल्मीकि बस्ती गोशाला रोड व गली नंबर पांच में लगे 10 एचपी के नलकूप भी करीब तीन माह से खराब हैं।
विज्ञापन

--
सिर्फ 15 मिनट मिलता है नगर निगम का पानी
यही हालत बसपा पार्षद नरेश जाटव के वार्ड नंबर-07 के सुदामापुरी, सर्वोदय नगर में भी है। नरेश जाटव का कहना है कि सुदामापुरी बी-ब्लाक का नलकूप दो माह से खराब है। सुदामापुरी सी-ब्लाक में लगा 30 एचपी का पंप भी करीब एक साल से खराब हैं। इनकी वजह से नगर निगम के ओवरहेड टैंक में पानी स्टोर नहीं हो पाता है। कालोनी के लोगों को सुबह-शाम सिर्फ 15-15 मिनट पानी की आपूर्ति मिल पाती है। वार्ड-7 में लगे 68 हैंडपंप भी खराब हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
पानी खरीदकर बुझानी पड़ती है प्यास
मिली जुली आबादी वाले नंदग्राम क्षेत्र में पानी का संकट ज्यादा है। कांग्रेस पार्षद मायादेवी के इस वार्ड नंबर 06 में 30 एचपी की क्षमता वाला एक भी ट्यूबवेल नहीं है। एक 30 एचपी पंप लगाए जाने की मांग वह बीते एक साल से कर रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। माया देवी का कहना है कि उनके वार्ड में 12 हैंडपंप रीबोर होने हैं, उत्तरांचल नगर, लोहिया विहार समेत कई कालोनियों में पानी की लाइन बिछाई जानी हैं, लेकिन निगम अधिकारी फंड न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं। गर्मी में मलिन बस्ती के लोगों को भी मजबूरी में खरीदकर पानी पीना पड़ रहा है।
--
इन कालोनियों में भी है पानी का संकट
सेवा नगर, प्रताप विहार, बागू-क्रिश्चयन नगर, विजयनगर, मिर्जापुर, शहीद नगर, पसौंडा, शालीमार गार्डन, लाजपत नगर, सदरपुर, गोविंदपुरम, हरसांव, शास्वी नगर, विवेकानंद नगर, पटेल नगर, शिब्बनपुरा, दौलतपुरा।

--
खराब नलकूपों और हैंडपंप का सर्वे कराया जा रहा है। जल्द ही रिपोर्ट तैयार हो जाएगी। इसके बाद रीबोरिंग का काम शुरू कराया जाएगा। - आनंद त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता, जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed