फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मोदीनगर तय करेगा बागपत की जीत

मोदीनगर तय करेगा बागपत की जीत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
मोदीनगर तय करेगा बागपत की जीत
मोदीनगर तय करेगा बागपत की जीत
विज्ञापन


गाजियाबाद। पश्चिम यूपी की सबसे अहम सीटों में शुमार बागपत की लोकसभा सीट का अगला चौधरी कौन होगा? भाजपा जीतेगी या फिर गठबंधन के बीच रालोद बाजी मारने में सफल होगी? इस सवाल का जवाब 11 अप्रैल को ईवीएम में बंद हो जाएगा। चुनाव में मोदीनगर विधानसभा की भूमिका काफी अहम होगी।
गाजियाबाद जिले की मोदीनगर विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा किसान हैं। यहां पर किसानों की मुद्दा सबसे अहम है। खासकर गन्ना बकाया भुगतान का मुद्दा चुनाव के केंद्र में रहने की संभावना है। मोदी मैजिक के बीच वर्ष 2014 के लोकसभा चुनावों में सत्यपाल सिंह ने रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह को पटकनी दी थी। यहां तक मोदीनगर विधान सभा में अजित सिंह दूसरे नंबर पर भी नहीं रहे थे। यहां पर सत्यपाल सिंह के 99472 मत मिले थे, जबकि बसपा प्रत्याशी प्रशांत चौधरी 39599 वोट लेकर दूसरे स्थान पर रहे थे। भाजपा प्रत्याशी को सबसे ज्यादा वोट मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र में ही मिले थे। इस स्थिति में रालोद के सामने भाजपा के किले को ध्वस्त करने की चुनौती रहेगी। इस बार रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के मैदान में उतरने की संभावना है जो लगातार मोदीनगर विधान सभा क्षेत्र का दौरा भी कर रहे हैं। वहीं, सत्यपाल सिंह व स्थानीय विधायक मंजू सिवाच भी क्षेत्र में सक्रिय हैं।
विज्ञापन


जाट और मुस्लिम सबसे ज्यादा
मोदीनगर विधान सभी क्षेत्र में मौजूद वक्त में 3.40 लाख से अधिक मतदाता हैं। इसमें जाट और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या अधिक है। उसके बाद त्यागी और ब्राह्मण वोट हैं। बीते चुनावों में जाटों ने बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया था, जिसके चलते अजित सिंह दूसरे नंबर भी नहीं आ पाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जातिगत मतों की तस्वीर
जाट - 45 हजार से अधिक
मुस्लिम - 40 हजार से अधिक
मुस्लिम - 38 से 40 हजार
त्यागी - करीब 20 हजार
ब्राह्मण - 20 से 25 हजार
अनुसूचित जाति - 25 से 27 हजार
ठाकुर - 15 से 20 हजार
गुर्जर - करीब 15 से 18 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed