फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद-Ghaziabad city

सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद-Ghaziabad city

Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद-Ghaziabad city
सभी शिक्षण संस्थान आज रहेंगे बंद
विज्ञापन


गाजियाबाद। एससी एसटी एक्ट को लेकर सोमवार को हुए बवाल और दंगों को देखते हुए डीएम ने मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थानों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेशानुसार मंगलवार को कक्षा एक से लेकर डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज सभी बंद रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से आदेश जारी किया गया है।
सोमवार को जगह-जगह हुए बवाल और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद स्कूली बच्चे और अभिभावक परेशान रहें। बच्चों की सुरक्षा को लेकर और लोगों को परेशानी ना हो इसको देखते हुए डीएम ने मंगलवार को सभी शिक्षण संस्थान बंद करने के आदेश दिए हैं। इसमें कक्षा एक से लेकर 12वीं तक सभी सरकारी, प्राइवेट और एडेड स्कूलों सहित सभी डिग्री कॉलेज और इंजीनियरिंग कॉलेज बंद रहेंगे। जिन शिक्षण संस्थानों में परीक्षाएं चल रही हैं, वह यथावत होंगी। देर शाम आदेश जारी होने के बाद डीआईओएस और बीएसए ने सभी स्कूलों और कॉलेजों को सूचना भेज दी है। एडीआईओएस ज्योति दीक्षित ने बताया कि अधिकतर स्कूलों और कॉलेजों में सूचना भेज दी गई है। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि सभी स्कूलों को बंद रखने के आदेश की सूचना भेज दी गई है।
विज्ञापन


स्कूली बच्चे अभिभावक रहे परेशान
सोमवार को दस बजे के बाद शहर में बवाल बढ़ने के बाद स्कूली बच्चे और अभिभावक डर गए। डर के कारण बीच में ही अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लेकर चले आए। हापुड़ आदि में स्कूली बसों पर भी हमला किया गया। इन सब की सूचना के बाद अभिभावक अपने बच्चों को स्कूल से लेकर आए। अभिभावक अशोक चावला ने बताया कि उपद्रव की सूचना मिलने पर छुट्टी से पहले ही अपने बच्चे को स्कूल से ले आया था। स्कूल जाने के समय जाम से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed