फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   कैसे होगा शहर साफ, जब बच्चों की कला पर थूक रहे आप-Cordination

कैसे होगा शहर साफ, जब बच्चों की कला पर थूक रहे आप-Cordination

Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
कैसे होगा शहर साफ, जब बच्चों की कला पर थूक रहे आप-Cordination

विज्ञापन
कैसे होगा शहर साफ, जब बच्चों की कला पर थूक रहे आप
गाजियाबाद। शहर को साफ और सुंदर बनाने के लिए स्कूली छात्रों द्वारा की जा रही मेहनत पर शहर के लोग थूक कर पानी फेर रहे हैं। यह शर्मनाक है। एक तरफ प्रशासन के सहयोग से स्वच्छता और सुंदरता के लिए कूची हाथ में उठाकर शहर में छात्र और एनजीओ निकले हुए है, दूसरी ओर कुछ लोग दीवारों को फिर से बदरंग करने पर तुले हैं। गंदगी फैलाने की अपनी आदत से वह बाज नहीं आ रहे। शहर को सुंदर बनाने के लिए डीएम की अपील पर छात्रों और एनजीओ द्वारा फ्लाईओवर की दीवारों पर कलाकृतियों को बनाए अभी महीना भर भी नहीं हुआ है, शहरवासियों ने थूक-थूक कर दीवारों को फिर से बदरंग कर दिया है।
हर बार स्मार्ट सिटी की रेस से बाहर होने के बाद महानगर के लोग लगातार नगर निगम और जिला प्रशासन को दोषी ठहराते हैं। वहीं, प्रशासन, छात्र और एनजीओ की सकारात्मक पहल को शहर के ही कुछ लोग गंदा करने में लगे हैं। दीवारों को गंदगी मुक्त बनाने और सुंदर दिखाने के लिए एनजीओ और छात्र-छात्राओं की मदद से दीवारों पेंट की गई थीं। उन पर कलाकृतियां बनाई गई थीं। प्रकृति और सामाजिक संदेश देने वाले चित्र छात्रों ने अपने ब्रुश से उकेरे थे। शहर में फ्लाईओवर पर यह काम हुआ था। कुछ ही दिनों में दीवारों की हालत पहले जैसी कर दी गई। दीवारों को पीकदान बना दिया गया है।
विज्ञापन

अपील के साथ हुआ था काम
जिला प्रशासन की अपील पर शहर के प्राइवेट और सरकारी शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों और कई एनजीओ के सहयोग से ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर, पुराना बस अड्डा फ्लाईओवर, एलीवेटेड रोड की दीवारों पर खूबसूरत कलाकृति बनाई गई थीं। शहर में विभिन्न जगहों पर यह काम अभी चल रहा है। हालत ऐसी ही रही तो बाकी जगह भी गंदगी फिर से हो जाएगी। सफाई की पहल दम तोड़ देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
जगह-जगह पीकदान हो तो सुधरेगी हालत
शहर को सुंदर बनाने में जुटी दिशा फाउंडेशन की अध्यक्ष उदिता त्यागी का कहना है कि शहर में यदि प्रशासन जगह-जगह पीकदान रखवाए तो शायद दीवारों पर थूकने की आदत में कमी आए। हालांकि हम लोग सब्र के साथ शहर को सुंदर बनाने में जुटे हुए हैं। लोग हर बाद गंदा करेंगे और हम हर बार शहर को खूबसूरत बनाएंगे केवल इसी सोच के तहत कि आने वाले समय में कभी न कभी लोगों की सोच बदलेगी और वह कलाकृति पर थूकने से बाज आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed