फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50,000 people inconvenienced for four hours due to a fault in the 33 kV line; protests held over power outages in rural areas.

Ghaziabad News: 33 केवी लाइन में खराबी से चार घंटे परेशान रहे 50 हजार लोग, ग्रामीण क्षेत्रों में कटौती पर प्रदर्शन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
50,000 people inconvenienced for four hours due to a fault in the 33 kV line; protests held over power outages in rural areas.
गाजियाबाद/मसूरी। गर्मी और उमस के बावजूद जिले में बिजली व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही। शनिवार तड़के मोरटा से आने वाली 33 केवी इनकमिंग लाइन में खराबी आने से शहर के कई इलाकों में लगभग चार घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे करीब 50 हजार की आबादी परेशान रही। इसी बीच मसूरी क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती से नाराज लोगों ने बिजली उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

मसूरी के नूरपुर बिजलीघर पर सुबह लोगों ने बिजली कटौती के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में शामिल आसिफ अली ने बताया कि कई दिनों से गांव में बिजली आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। कभी तार टूटने, कभी मशीन में खराबी और कभी रोस्टिंग के नाम पर घंटों बिजली बाधित की जा रही है।
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि बिजली की बढ़ती मांग के कारण पुराने तारों पर दबाव बढ़ गया है, जिससे वे सुचारु रूप से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां भी खराबी सामने आ रही है, उसे तत्काल ठीक कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, शहर में तड़के करीब 4:45 बजे मोरटा से आने वाली इनकमिंग लाइन-2 में फॉल्ट आने से केबल बॉक्स जल गया। इसके चलते औद्योगिक क्षेत्र के फीडर-दो, दुहाई मिलक के फीडर-आठ और मोती रेजिडेंसी के फीडर-तीन की आपूर्ति बाधित हो गई। लाइन की मरम्मत के बाद सुबह करीब नौ बजे इन क्षेत्रों में आपूर्ति सुचारु हो पाई।
इसके अलावा राजेंद्र नगर सेक्टर-पांच में 11 केवी फीडर में ब्रेकडाउन होने से करीब डेढ़ घंटे तक बिजली बाधित रही। नंदग्राम फीडर-चार में खराबी आने के कारण नंदग्राम, आदर्श नगर, स्टार धर्मा कांटा, हिंडन विहार और आसपास के क्षेत्रों में करीब डेढ़ घंटे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। पटेलनगर, कैलाभट्ठा, नेहरूनगर, अशोकनगर, घंटाघर, विजयनगर, लालकुआं, सुदामापुरी, नंदग्राम, साहिबाबाद, मोहननगर और इंदिरापुरम समेत कई इलाकों में भी फॉल्ट के कारण कई-कई घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने की शिकायतें आईं।
लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। साथ ही ऊर्जा निगम के अधिकारियों से संपर्क करने पर फोन भी नहीं उठाए जा रहे हैं। कैलाभट्ठा निवासी राकेश कुमार ने बताया कि बिजली आपूर्ति तो हो रही है, लेकिन वोल्टेज इतना कम है कि पंखे, कूलर और अन्य उपकरण ठीक से काम नहीं कर पा रहे हैं।

हालांकि, जोन-एक के मुख्य अभियंता पवन अग्रवाल का कहना है कि उपकरणों में खराबी आने की स्थिति में ही शटडाउन लिया जाता है। इसके अलावा किसी प्रकार की अतिरिक्त बिजली कटौती नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed