{"_id":"5ef8760e8ebc3e431b2fc281","slug":"500-l-b-e-l-oi110","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 लोगों ने हस्ताक्षर के बाद सीएम को भेजे पोस्टल ऑर्डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 लोगों ने हस्ताक्षर के बाद सीएम को भेजे पोस्टल ऑर्डर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
500 लोगों ने हस्ताक्षर के बाद सीएम को भेजे पोस्टल ऑर्डर - साहिबाबाद में अस्पताल की मांग को लेकर लाजपत नगर में लगा कैंप - कांग्रेस नेता नरेंद्र राठी के नेतृत्व में लगाया गया कैंप
विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। साहिबाबाद में सरकारी अस्पताल की मांग जोर पकड़ती जा रही है। रविवार को कांग्रेस नेता नरेंद्र राठी के नेतृत्व में लाजपत नगर में कैंप लगा। इसमें क्षेत्र के करीब 500 लोगों ने हस्ताक्षर कर मुख्यमंत्री योगी से अस्पताल की मांग की। वहीं, 250 लोगों ने पोस्टकार्ड पर अस्पताल के लिए लिखकर सीएम को पत्र भेजे।
अभियान के संयोजक नरेंद्र राठी ने बताया कि अस्पताल और बालिका विद्यालय की मांग के लिए लोगों का लगातार समर्थन मिल रहा है। इसके लिए लाजपत नगर में कैंप में पहुंचे 500 लोगों ने हस्ताक्षर कर प्रदेश सरकार से मांग की। जबकि 250 लोगों ने पोस्ट कार्ड पर दोनों मांगों को लिखकर पोस्ट कर दिया। नरेंद्र राठी का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक रोजाना प्रदेश सरकार को पोस्ट कार्ड और अन्य प्रकार के पत्र भेजकर मांग करते रहेंगे। फिलहाल कैंप में केएन पांडेय,मनोज शर्मा,नूर हुसैन, कविता, सरिता, नेहा ,बसंती, संतोषी,योगेश,सुरेश, रजनी, विद्या आदि लोग मौजूद रहे। ------------------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन