फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   50 thousand rupees taken out from groom's uncle's pocket in wedding procession

Ghaziabad News: बरात में दूल्हे के चाचा की जेब से निकाले 50 हजार रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
50 thousand rupees taken out from groom's uncle's pocket in wedding procession
मुरादनगर। गांव जलालपुर ढिढ़ार में दो दिन पूर्व चढ़त के दौरान चोरों ने दूल्हे के चाचा की जेब से 50 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोर ड्रोन कैमरे में कैद हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। गुलावठी स्थित आदर्श नगर कॉलोनी निवासी राकेश कुमार ने बताया कि दो दिन पूर्व उनके भतीजे की बारात मुरादनगर के गांव जलालपुर ढिंढार आई थी। चढ़त के दौरान बाराती और अन्य डीजे पर डांस कर रहे थे। राकेश कुमार भी चढ़त के साथ थे। राकेश ने बताया कि इस दौरान दो युवकों ने डांस करते करते उनकी जेब में रखे 50 हजार रुपये चोरी कर लिए। चोर ड्रोन कैमरे में कैद हो गए। एसीपी मसूरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed