फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   5 KM traffic jam formed on Delhi-Meerut Expressway due to a blockade setup to stop MP Chandrashekhar

चंद्रशेखर ने लगाई हाईवे पर दौड़: पुलिस को चकमा देकर पहुंचे मेरठ, एक्सप्रेसवे पर लगा 5 KM जाम; फंसे हजारों वाहन

Sat, 10 Jan 2026 10:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 10 Jan 2026 10:08 PM IST
सार

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को मेरठ जाने से रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर शनिवार दोपहर नाकेबंदी कर दी। इस कारण मेरठ की ओर जाने वाले मार्ग पर पांच किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें हजारों वाहन करीब दो घंटे फंसे रहे।

विज्ञापन
5 KM traffic jam formed on Delhi-Meerut Expressway due to a blockade setup to stop MP Chandrashekhar
सांसद चंद्रशेखर को रोकने के लिए लगा जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आसपा प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद को मेरठ जाने से रोकने के लिए गाजियाबाद पुलिस ने  दिल्ली-मेरठ  एक्सप्रेसवे पर टोल प्लाजा के समीप शनिवार अपराहन ट्रक लगाकर नाकेबंदी कर दी। नाकेबंदी के कारण मेरठ जाने वाली साइड में भीषण जाम लग गया। लगभग पांच किमी लंबी वाहनों की कतार लग गई।

विज्ञापन


एक्सप्रेसवे पर लगा लंबा जाम
करीब दो घंटें तक कई हजार वाहन जाम में फंसे रहे। इस दौरान आसपा के कार्यकर्ता पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना देकर बैठ गए। इस बात को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में तीखी झड़प हुई। सांसद चंद्रशेखर के किसी अन्य रास्ते से मेरठ पहुंचने की सूचना के बाद पुलिस ने भोजपुर में नाकेबंदी समाप्त की। 

विज्ञापन

5 KM traffic jam formed on Delhi-Meerut Expressway due to a blockade setup to stop MP Chandrashekhar
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला

यूपी बॉर्डर से मेरठ पहुंचे चंद्रशेखर
नगीना सुरक्षित सीट से सांसद चंद्रशेखर शनिवार को मेरठ के सरधना स्थित गांव कपसाड़ में जा रहे थे। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी और डीसीपी निमिष पाटिल ने पुलिस फोर्स के साथ शनिवार अपराहन करीब 3.30 बजे भोजपुर टोल प्लाजा के समीप नाकेबंदी कर दी। पुलिस ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रसे वे पर मेरठ जाने वाली साइड में ट्रक लगाकर रास्ता रोक दिया। पुलिस एक एक वाहन को रोककर चेकिंग करने लगी। इससे वहां कुछ ही देर में भीषण जाम लग गया। 

5 KM traffic jam formed on Delhi-Meerut Expressway due to a blockade setup to stop MP Chandrashekhar
बाइक पर बैठकर निकले सांसद चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला

पुलिस और कार्यकर्ताओं में खूब बहस
वाहनों की पांच किमी लंबी कतार लग गई। इस दौरान वहां पहुंचे आसपा के कार्यकर्ता उत्तेजित हो गए। वह नारेबाजी करते हुए सड़क पर धरना देकर बैठ गए। पुलिस और कार्यकर्ताओं में खूब बहस और धक्कामुक्की हुई। शाम करीब पांच बजे सांसद चंद्रशेखर के मेरठ स्थित काशी टोल पहुंचने पर पुलिस ने भोजपुर में नाकेबंदी समाप्त कर दी। यातायात सामान्य होने में करीब दो घंटें लगे। सांसद चंद्रशेखर की तलाश में गाजियाबाद पुलिस ने भोजपुर के अलावा निवाड़ी गंगनहर पटरी मार्ग पर भी वाहनों की चेकिंग की।

विज्ञापन

5 KM traffic jam formed on Delhi-Meerut Expressway due to a blockade setup to stop MP Chandrashekhar
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम - फोटो : अमर उजाला
मेरठ पहुंचने की कहानी सांसद की जुबानी
गाजियाबाद पुलिस की नाकेबंदी को चकमा देकर मेरठ पहुंचे सांसद ने बताया कि पीड़ित परिवार की पीड़ा सुनने के लिए वह बड़ी कठिनाइयों के साथ मेरठ पहुंचे। सांसद चंद्रशेखर आजाद ने काशी टोल प्लाजा पर पत्रकारों को बताया कि पुलिस की नाकेबंदी के कारण उन्होने पहले आठ फीट की दीवार फांदकर एक गाड़ी पकड़ी फिर पुलिस ने वहां भी रोक लिया। 
 

5 KM traffic jam formed on Delhi-Meerut Expressway due to a blockade setup to stop MP Chandrashekhar
पुलिस ने ट्रक लगाकर की नाकेबंदी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होने दूसरी गाड़ी पकड़ी। पुलिस ने फिर रोका तो वह एक्सप्रसेवे से नीचे उतरकर बाइक से एक गांव में पहुंचे और फिर वहां से अन्य दो बाइकोें की मदद से वह मेरठ पहुंचे। दर्द के कारण वह बाइक का सफर करने में असमर्थ थे। मगर समाज की लड़ाई लड़ने के लिए वह हर दर्द सहने के लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed