फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   4.88 lakh cases settled at the National Lok Adalat

Ghaziabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 4.88 लाख मामलों का निस्तारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:59 AM IST
विज्ञापन
4.88 lakh cases settled at the National Lok Adalat
गाजियाबाद। जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकृति के 4,88,768 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें सुलह योग्य और शमनीय 48,698 का निपटारा समझौते से हुआ। अर्थदंड के मामलों में 1,95,91,295 रुपये आरोपित कर वसूला गया। मोटर वाहन दुर्घटना प्रतिकर से जुड़े 84 मामलों में 4.19 करोड रुपये का मुआवजा दिए जाने के आदेश दिए गए। वहीं, विभिन्न बैंकों के ऋण वसूली और बीएसएनएल से संबंधित 2,227 मामलों का निस्तारण किया गया। इनमें 4,17,88,732 रुपये की वसूली के आदेश दिए गए। लोक अदालत की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद सिंह रावत ने की। इस दौरान प्रभारी सचिव आनंद कुमार उपाध्याय, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी संजयवीर सिंह, परिवार न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश मृदुल मिश्रा, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट नीरज गौतम, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी एवं विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी एक्ट जितेंद्र मिश्रा समेत अन्य न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed