फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   48 perscent of 27,000 Covid patients in Ghaziabad had come to booths for testing on their own

गाजियाबाद: 27 हजार मरीजों में से 48 प्रतिशत अपनी मर्जी से बूथ पर आए कोविड टेस्ट कराने, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया आंकड़ा

Mon, 05 Apr 2021 06:31 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Mon, 05 Apr 2021 06:31 PM IST
विज्ञापन
48 perscent of 27,000 Covid patients in Ghaziabad had come to booths for testing on their own
कोरोना वायरस की जांच कराते लोग - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद में रविवार को कोरोना संक्रमण की चपेट में 63 नए मरीज आए। इलाज के बाद 43 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए। इस समय 381 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में अभी तक 27,512 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 27029 स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि गंभीर रूप से संक्रमित 102 मरीजों की मौत की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार 27 हजार कोरोना मरीजों में से 48 प्रतिशत लोग अपनी मर्जी से बूथ पर कोविड टेस्ट के लिए आए थे। करीब 35 प्रतिशत रोगियों में इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी या सांस लेने में परेशानी के लक्षण थे। केवल दो प्रतिशत रोगी हाई कंटेनमेंट जोन से थे। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 27,324 कोविड मामलों में से 13,166 मामले रेंडम सेलेक्शन कैटेगरी से आए हैं। लगभग 29 प्रतिशत (7,916) रोगियों में आईएलटी के लक्षण थे, जबकि छह प्रतिशत (1,649) मरीजों में एसएआरआई के लक्षण पाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर बढ़ रहे कोरोना के कहर के बावजूद भी लोग टीकाकरण नहीं करा रहे हैं। शनिवार को 58 सरकारी और 24 निजी अस्पतालों में ही टीकाकरण किया गया था, उनमें 12 सरकारी स्वास्थ्य केंद्र ऐसे थे जहां पर एक भी टीका नहीं लगा। मुरादनगर के सुराना और महाराजपुर-2 में सिर्फ आठ लोगों ने टीकाकरण कराया। एक निजी अस्पताल और 5 सरकारी केंद्रों पर पांच से नौ लोगों ने टीकाकरण कराया। 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार भोजपुर ब्लॉक के शकूरपुर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, फरीदनगर, तलहैटा में शनिवार को केवल 17 लोगों ने टीकाकरण कराया। दुहाई, बम्हैटा, अटौर, भोवापुर, इंद्रगढ़ी, मसूरी, नाहल, कैलाभट्ठा, सरस्वती कॉलोनी साहिबाबाद समेत 12 सरकारी केंद्रों पर शनिवार को एक भी टीकाकरण नहीं हुआ। 


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुछ सेंटर पर टीकाकरण के लिए लाभार्थी नहीं पहुंचे थे। उन केंद्रों को चयनित किया गया है। कुछ इलाकों में लोगों में वैक्सीन को लेकर जागरूकता की कमी दिख रही है, जिसे दूर करने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed