फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   4.52 lakh rupees were transferred from the youth's account

Ghaziabad News: युवक के खाते से 4.52 लाख रुपये किए ट्रांसफर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
4.52 lakh rupees were transferred from the youth's account
गाजियाबाद। आरडीसी राजनगर निवासी मनीष ठाकुर के खाते से साइबर ठगों ने 4.52 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिए। उन्होंने साइबर ठगों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का कहना है कि रुपये ट्रांसफर होने के 5-10 मिनट के अंतराल में ही उन्होंने बैंककर्मियों को सूचना दी, लेकिन उनकी धनराशि फ्रीज नहीं कराई गई। पीड़ित ने साइबर ठगों के खिलाफ कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर भाष्कर वर्मा ने बताया कि मनीष ठाकुर के मुताबिक 11 अप्रैल 2025 को उनके खाते से पहली ट्रांजेक्शन में दो लाख 84 हजार 400 रुपये और दूसरी बार एक लाख 67 हजार 730 रुपये टोरेंट पॉवर सर्विस को ट्रांसफर किए गए। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने किसी भी लिंक अथवा ओटीपी आदि को किसी से साझा भी नहीं किया। पैसे ट्रांसफर का मैसेज मिलते ही उन्होंने बैंक कर्मचारियों को सूचना दी और धनराशि फ्रीज करने की मांग की। कुछ देर बाद वह बैंक पहुंचे और खाता फ्रीज कर धनराशि ट्रांसफर होने से बचाने की मांग की। पीड़ित के अनुसार उन्होंने मुख्य कार्यालय पर भी शिकायत करनी चाही, लेकिन असफल रहे। एसीपी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed