फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   45 lakh rupees duped by investing in forex trading

Ghaziabad News: फॉरेक्स ट्रेडिंग में निवेश कराकर 45 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
45 lakh rupees duped by investing in forex trading
गाजियाबाद। स्वदेश से विदेशी मुद्रा के बदलाव और शेयर ट्रेडिंग में 25 से 30 प्रतिशत मुनाफे का झांसा देकर ग्राम मंडोला ट्रोनिका सिटी निवासी सचिन त्यागी से साइबर ठगों ने 45 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली। खाते से धनराशि निकालने की एवज में दो बार रुपयों की मांग की। परेशान होकर पीड़ित ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि सचिन त्यागी के मुताबिक 16 जून को फेसबुक पर उनकी रानी चौधरी नामक युवती से चैट हुई। रानी चौधरी ने उन्हें फारेक्स ट्रेडिंग के विषय में बताया। झांसा दिया कि स्वदेशी मुद्रा को विदेशी मुद्रा में बदलने और शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने पर 25 से 30 प्रतिशत का मुनाफा होगा। इसके बाद दो-तीन दिन लगातार उनसे बात हुई। 18 जून को उन्हें लिंक भेजकर खाता खुलवा दिया। सचिन ने बताया कि 19 जून को उनसे धनराशि ट्रांसफर करने के लिए कहा गया। उन्होंने कुछ दिन ट्रेडिंग की तो उन्हें मुनाफा भी दिखा। जब उन्होंने रुपये निकालने चाहे तो उनसे 30 प्रतिशत धनराशि टैक्स के रूप में मांगी गई। उनके खाते में 34 लाख सात हजार 905 रुपये का लाभ दर्शाया गया। इसके लालच में आकर उन्होंने 10.22 लाख रुपये टैक्स के नाम पर ट्रांसफर भी कर दिए। इसके बाद जब रुपये निकालना चाहा तो उनसे 25 प्रतिशत धनराशि मांगी गई। परेशान होकर उन्होंने साइबर थाने में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एडीसीपी अपराध ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच कर साइबर ठगों की पहचान कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed