फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   45 lakh cheated from woman on the pretext of selling flat in Habitat Center

Ghaziabad News: हैबिटेट सेंटर में फ्लैट बेचने के बहाने महिला से 45 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
45 lakh cheated from woman on the pretext of selling flat in Habitat Center
इंदिरापुरम। अहिंसाखंड की दीप्ति काकरान ने सीजेएम कोर्ट के आदेश पर हैबिटेट सेंटर के दो निदेशक प्रमोद गोयल और अनिल गुप्ता पर धोखाधड़ी समेत अन्य धारा में मुकदमा कराया है। आरोप है कि सेंटर में उन्हें 14वें फ्लोर पर फ्लैट बेचने का 45 लाख दो हजार रुपये में सौदा किया था। रकम लेेने के बाद भी उन्हें रजिस्ट्री नहीं की। दीप्ति ने पुलिस को बताया कि उन्होंने 2018 में उन्हें हैबिटेट सेंटर में 14वें फ्लोर पर फ्लैट नंबर 1505 खरीदने के लिए सौदा किया था। बातचीत तय होने पर उन्होंने कंपनी के निदेशकों के खातों में 45 लाख दो हजार रुपये जमा करा दिए थे। कुछ समय बाद उन्होंने फ्लैट की रजिस्ट्री के लिए बोला तो निदेशकों ने कुछ दिनों के लिए टाल दिया। साल बीतने के बाद उन्होंने दोबारा बात की तो उन्हें फ्लैट देने से मना कर दिया गया। इसके बाद उन्होंने अपने रुपये मांगे तो चैक दिए थे, जो बैंक डालने पर बाउंस हो गए। आरोप है कि इस बारे में उन्होंने दोनों निदेशकों से कहा तो उनसे बदतमीजी की और पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। इस मामले में गाजियाबाद पुलिस ने बयान जारी कर कहा कि कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच तत्काल प्रभाव से उपनिरीक्षक रविंद्र कुमार को दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed