{"_id":"65e22fb27cc8b44ee30b5d34","slug":"44-babies-born-in-the-district-on-leap-day-29th-february-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-322075-2024-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: लीप-डे 29 फरवरी को जिले में पैदा हुए 44 शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: लीप-डे 29 फरवरी को जिले में पैदा हुए 44 शिशु
विज्ञापन
गाजियाबाद। 29 फरवरी (लीप डे) पर सरकारी अस्पतालों में बृहस्पतिवार को 44 शिशु पैदा हुए। इनमें 25 बेटे और 19 बेटियां हैं। महिला अस्पताल में कुल 19 शिशुओं का जन्म हुआ, इसमें 12 लड़के और सात लड़कियां हैं। 15 महिलाओं का सामान्य प्रसव हुआ, जबकि चार महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई है।। लीप डे पर जन्म लेने वाले बच्चों का जन्मदिन चार साल में मनेगा। हालांकि प्रशासनिक मामलों में स्थिरता के लिए लीप डे पर जन्मे बच्चों का जन्म दिन मनाने के लिए एक मार्च को मान्यता दी है।
महिला अस्पताल के कार्यवाहक सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी का कहना है कि प्रत्येक चार वर्ष में एक बार लीप डे आता है। इसका मतलब यह है कि जिन लोगों का जन्मदिन 29 फरवरी को पड़ता है, वह प्रत्येक वर्ष जन्मदिन नहीं मना पाते हैं इसलिए लीप डे पर जन्मे बच्चों को लेकर एक उत्सुकता रहती है। उन्होंने बताया कि कुछ मां-बाप 28 फरवरी या एक मार्च का चयन कर लेते हैं, ताकि हर साल अपने बच्चे का जन्मदिन मना सकें। उनका वास्तविक जन्मदिन चार वर्ष में एक बार आता है।
जननी सुरक्षा योजना के नोडल अधिकारी डाॅ. रविंद्र कुमार ने बताया कि जिले में सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत बृहस्पतिवार को 44 शिशुओं ने जन्म लिया। सभी बच्चे और महिलाएं स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
29 फरवरी को पैदा हुए बच्चे
स्वास्थ्य केंद्र पुत्र पुत्री कुल
महिला अस्पताल 12 07 19
संयुक्त अस्पताल 02 01 03
डासना सीएचसी 04 02 06
मुरादनगर सीएचसी 02 02 04
संयुक्त अस्पताल लोनी 02 01 03
लोनी सीएचसी 02 03 05
भोजपुर पीएचसी 01 03 04
मोदीनगर सीएचसी 00 00 00