{"_id":"65f896bc75eb8cd8720c9624","slug":"43-thousand-rupees-were-withdrawn-from-the-account-by-calling-the-spokesperson-as-a-relative-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-107321-2024-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: प्रवक्ता को रिश्तेदार बताकर खाते से 43 हजार रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: प्रवक्ता को रिश्तेदार बताकर खाते से 43 हजार रुपये निकाले
विज्ञापन
साहिबाबाद। कोतवाली क्षेत्र के लाजपत नगर निवासी कॉलेज की प्रवक्ता को झांसे में लेकर शातिर ने ऑनलाइन वॉलेट से 43 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। उनके पिता ने साहिबाबाद पुलिस को ठगी का मुकदमा कराया है।
पिता राजेश कुमार ने पुलिस को शिकायत दी कि बेटी हरियाणा के कॉलेज में लेक्चरर है। एक शातिर ने 16 फरवरी को बेटी को फोन किया और खुद को रिश्तेदार बताया। बाद में फिर पिता का हवाला देकर अपने वॉलेट में पांच हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद उनके खाते से दो बार 38 हजार रुपये निकाल लिए। इस तरह उनसे 43 हजार रुपये की ठगी हो गई। साहिबाबाद पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन वॉलेट से हुई ट्रांजेक्शन की जांच कर रहे हैं।