फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   मासूम की बरामदगी को लेकर सड़क पर उतरे परिजन-ग्रामीण

मासूम की बरामदगी को लेकर सड़क पर उतरे परिजन-ग्रामीण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
मासूम की बरामदगी को लेकर सड़क पर उतरे परिजन-ग्रामीण
मासूम की बरामदगी को लेकर सड़क पर उतरे परिजन-ग्रामीण
विज्ञापन

- दो घंटे तक अहार बाईपास पर लगाया जाम
- मोहल्ला नई बस्ती निवासी तीन वर्षीय मासूम का हुआ था अपहरण, 48 घंटे बाद भी सुराग नहीं
- पुलिस ने घटनास्थल के आसपास नालों में की तलाशी
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीराबाद। नगर के मोहल्ला नई बस्ती से लापता मासूम का 48 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी है। शुक्रवार को बच्चे की बरामदगी न होने पर परिजनों व मोहल्लेवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए लोगों ने अहार बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। साथ ही जेसीबी से नाले की सफाई कराकर मासूम की तलाश की। करीब दो घंटे जाम लगने से राहगीरों को काफी परेशानी हुई।

नगर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी सब्जी व्यापारी शाहिद का तीन वर्षीय पुत्र अली मोहम्मद बुधवार दोपहर घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। परिजन ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अली मोहम्मद की फोटो लेकर बरामदगी के प्रयास शुरू कर दिए। दो दिन बाद भी पुलिस मासूम का सुराग लगाने में विफल रही। इस पर परिजनों और मोहल्ले वालों का गुस्सा भड़क उठा। शुक्रवार सुबह सैकड़ों लोगों ने बाईपास रोड पर जाम लगा दिया। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। इसके चलते बाईपास पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई और परिजनों को समझाने लगी, लेकिन परिजन व मोहल्लेवासी मासूम की सकुशल बरामदगी पर अड़े रहे। जाम की सूचना पर सीओ अनूपशहर अतुल चौबे भी पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयास के बारे में जानकारी दी। इसके बाद परिजनों को जल्द से जल्द अली मोहम्मद की बरामदगी का आश्वासन दिया। पुलिस ने जेसीबी मंगवाकर घटनास्थल के समीप नाले की सफाई कराई, लेकिन कोई सफलता हाथ न लगी। वहीं मासूम के न मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि मासूम अली की बरामदी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed