फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   41.53 lakhs were cheated from a businessman and a girl on the pretext of profit

Ghaziabad News: मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी और युवती से 41.53 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:14 AM IST
विज्ञापन
41.53 lakhs were cheated from a businessman and a girl on the pretext of profit
गाजियाबाद। साइबर ठगों ने इंदिरापुरम के कारोबारी और राजनगर एक्सटेंशन निवासी नौकरीपेशा युवती से ठगी की। कारोबारी सरताज सिंह से टेलीग्राम टास्क के जरिए 27 लाख 30 हजार रुपये और युवती रेखा धर से 14 लाख 23 हजार रुपये शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगे गए।
विज्ञापन

सरताज सिंह निवासी वैभवखंड इंदिरापुरम ने बताया कि आठ दिसंबर को अंजलि शर्मा नाम की महिला का कॉल आया और गूगल रिव्यू के जरिये घर बैठे टास्क पूरे करने पर मुनाफे का लालच दिया। 16 दिसंबर को टेलीग्राम ग्रुप एड द गुड गाइज में जोड़ा गया। टास्क पूरे करने पर सरताज सिंह के खाते में 1,224, 5,000, 26,935 और 29,967 रुपये भी भेजे।
विज्ञापन

बताया कि वह पत्नी के साथ शादी की सालगिरह पर घूमने गया तो अंजलि का कॉल आया और एक लाख रुपये निवेश करने की बात कही। इसके बाद उन्हें चार अंक खरीदने की बात कही, प्रत्येक की कीमत चार-चार लाख रुपये बताया गया। सरताज सिंह ने साइबर ठगों ने 27 लाख 30 हजार 014 रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा साइबर ठगी की घटना नोएडा में एक निजी कंपनी में नौकरी करने वाली रेखा धर निवासी यूनिनव हाइट्स राजनगर एक्सटेंशन नंदग्राम के साथ हुई। रेखा धर ने बताया कि साइबर ठगों ने शेयर ट्रेडिंग में मोटा मुनाफा होने का झांसा दिया। उन्हें एक ग्रुप से जोड़ा गया। ग्रुप पर खुद को शेयर ट्रेडिंग का विशेषज्ञ बताकर वीडियो के माध्यम से टिप्स दिए गए। पहले 10 से 50 हजार रुपये निवेश कराए गए। इसके बाद ठगों ने उनसे कुल 14 लाख 23 हजार 445 रुपये अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करा लिए। पीड़िता ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed