फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, सड़कों से पुलिस नदारद

रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, सड़कों से पुलिस नदारद

Mon, 08 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, सड़कों से पुलिस नदारद
रेलवे स्टेशन पर अलर्ट, सड़कों से पुलिस नदारद
विज्ञापन


गाजियाबाद। मथुरा में निजामुद्दीन-भोपाल शताब्दी एक्सप्रेस से संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी और दो अन्य आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर गाजियाबाद स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया। देर रात ही रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को चेकिंग के निर्देश दिए गए। स्टेशन पर देर रात जीआरपी ने सघन चेकिंग की। हालांकि सड़कों पर सिविल पुलिस मुस्तैद नहीं दिखी। अधिकांश स्थानों से पीसीआर वैन भी नदारद रहीं।

संदिग्ध आतंकी के दो साथी फरार है। आतंकियों के निशाने पर अक्षरधाम मंदिर और गणतंत्र दिवस परेड थी। फरार आतंकियों के दिल्ली या एनसीआर में छुपे होने की सूचना पर गाजियाबाद में भी अलर्ट कर दिया गया। गाजियाबाद का रेलवे स्टेशन पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहा है। स्टेशन को उड़ाने की कई बार धमकी भी मिल चुकी है। ऐसे में रविवार रात को ही रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई। जीआरपी प्रभारी सोमवीर सिंह ने बताया कि रात करीब 11 बजे उच्चाधिकारियों से स्टेशन पर सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश मिले। इसके बाद प्लेटफार्म पर सुरक्षा बढ़ाई गई और चेकिंग की गई। स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर प्लेटफार्म तक खंगाले गए। संदिग्ध लगने वाले लोगों की तलाशी भी ली गई। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति नहीं मिला। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी स्टेशन पर कड़ी सुरक्षा रहेगी। सादी वर्दी में भी जीआरपी जवानों को तैनात किया जाएगा। इसके उलट, गाजियाबाद की सड़कों पर पुलिस मुस्तैद नहीं दिखाई दी। आमतौर पर चौराहों-तिराहों पर खड़ी दिखने वाली पीसीआर और डायल 100 वाहन भी अधिकांश स्थानों से नदारद दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed