फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   400 meters away from police post Child's body found in suitcase

Ghaziabad News: पुलिस चौकी से 400 मीटर दूर सूटकेस में मिला बच्चे का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
400 meters away from police post 
Child's body found in suitcase
मोदीनगर। निवाड़ी थाना क्षेत्र में गंगनहर पटरी पर मुरादनगर पुलिस चाैकी से 400 मीटर दूर झाड़ियों में मंगलवार दोपहर लाल सूटकेस में करीब छह वर्षीय बच्चे का शव मिला। बच्चे के बांए हाथ पर प्लास्टर लगा हुआ है। बच्चे की शिनाख्त नहीं हो सकी है। आशंका जताई गई है कि बच्चे की किसी अन्य स्थान पर हत्या कर शव फेंका गया है।
विज्ञापन

एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बच्चे का शव पड़ा होने की सूचना मिली। जानकारी के बाद निवाड़ी थानाध्यक्ष गजेंद्र भाटी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सूटकेस की चेन खोलकर बच्चे का शव बरामद किया। डीसीपी ग्रामीण जोन सुरेंद्रनाथ तिवारी भी मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पर पहुंच कर साक्ष्य जुटाए। बच्चे ने लाल रंग की जर्सी और काला लोअर पहना हुआ था। बच्चे के बांए हाथ पर नीले रंग का प्लास्टर लगा हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस ने राहगीराें और आसपास लोगों से बच्चे की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने आशंका जताई कि बच्चे की कहीं और हत्या कर शव यहां फेंक दिया गया है। आशंका है कि सूटकेस गंगनहर में फेंकते समय झाड़ियों में अटक गया होगा। पुलिस के अनुसार शव ज्यादा पुराना नहीं है। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि बच्चे की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव ठिकाने लगाने के लिए सेफ जोन बना क्षेत्र
निवाड़ी का गंगनहर क्षेत्र शव ठिकाने लगाने के लिए सेफ जोन बन गया है। यहां आए दिन लावारिश शव बरामद होते रहते है। जिनमें से कई की शिनाख्त नहीं हो पाती। मार्च 2023 में निवाड़ी गंगनहर स्थित सोनिया विहार रेगुलेटर के समीप एक छह वर्षीय बच्ची का शव मिला था। बच्ची से दरिंदगी की बात सामने आई थी। मेडिकल जांच में भी इसकी पुष्टि हुई थी। मगर पुलिस पौने दो साल बाद भी बच्ची की शिनाख्त नहीं कर सकी। इसके अलावा बीते जुलाई में अलग-अलग सप्ताह में सोनिया विहार रेगुलेटर के समीप युवक और महिला का शव बरामद हुआ था। उनकी भी अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed