फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   400 factories sealed, yet Loni's air remains toxic.

Ghaziabad News: चार सौ फैक्टरी सील, फिर भी लोनी की हवा जहरीली

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
400 factories sealed, yet Loni's air remains toxic.
निशा ठाकुर
विज्ञापन

साहिबाबाद। लोनी में प्रदूषण पर लगाम नहीं लग पा रही है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने दिसंबर 2025 से अब तक 400 से अधिक फैक्टरियों को सील किया है, इसके बावजूद मानसून में भी लोनी का एक्यूआई 100 से नीचे नहीं आया। जुलाई-अगस्त में जब जिले के अन्य स्टेशनों का एक्यूआई 100 से कम रहा, तब भी लोनी एक दिन भी ग्रीन जोन में नहीं आ सका।
करीब 15 लाख की आबादी वाले लोनी में 2,000 से अधिक पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में अवैध फैक्टरियां भी चल रही हैं, जिनका सही आंकड़ा पीसीबी के पास भी नहीं है। शिकायत मिलने पर टीम फैक्टरियों को सील करती है, लेकिन रात होते ही कई इलाकों से फिर जहरीला धुआं उठने लगता है। कई फैक्टरियों को तो दो-दो बार सील किया जा चुका है, फिर भी चोरी-छिपे काम जारी है।
विज्ञापन

जनवरी में स्विस एयर क्वालिटी कंपनी एक्यूआई एयर की 2025 की रिपोर्ट में लोनी को दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बताया गया था। यहां का औसत पीएम 2.5 स्तर 112.5 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया, जो बेहद खतरनाक श्रेणी में है। रिपोर्ट के बाद जिला प्रशासन ने एक्शन प्लान बनाकर छापेमारी तेज की, लेकिन कोई ठोस सुधार नहीं हुआ। बीते सप्ताह ही जब शहर के सभी स्टेशनों का एक्यूआई 100 से कम था, तब लोनी का एक्यूआई 200 से अधिक मिला। इसके बाद टीम ने 25 फैक्टरियों पर छापा मारकर उन्हें सील किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लगातार सीलिंग के बावजूद हवा जहरीली क्यों बनी हुई है, इसका जवाब अधिकारियों के पास भी नहीं है। अधिकारियों का कहना है कि शिकायतों पर कार्रवाई की जाती है, लेकिन कुल कितनी अवैध फैक्टरियां चल रही हैं, यह बता पाना मुश्किल है।
बिजली कनेक्शन दोबारा जोड़ने पर लखनऊ तक रिपोर्ट
पीसीबी के सहायक पर्यावरण अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि जिन फैक्टरियों को सील कर बिजली कनेक्शन कटवाए गए थे, वहां दोबारा कनेक्शन जोड़ दिए गए। मौके पर जाकर शिकायत सही पाई गई। इसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी और लखनऊ मुख्यालय को भेज दी गई है।


इन कॉलोनियों में चल रही अवैध फैक्टरियां
कृष्णा विहार, अमित विहार, आर्य नगर, रूपनगर, परमहंस विहार, गायत्री विहार, तिलक राम कॉलोनी, बेहटा हाजीपुर, पुष्पांजलि विहार और सरस्वती विहार समेत कई आवासीय कॉलोनियों में बिना लाइसेंस के अवैध फैक्टरियां संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed