फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   400 crore approved for Haranandipuram, land will be purchased

Ghaziabad News: हरनंदीपुरम के लिए 400 करोड़ मंजूर, खरीदी जाएगी जमीन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2024 01:33 PM IST
विज्ञापन
400 crore approved for Haranandipuram, land will be purchased
गाजियाबाद। हरनंदीपुरम योजना के लिए जल्द ही जमीन की खरीद शुरू हो जाएगी। शासन से जमीन खरीदने के लिए 400 करोड़ का बजट मंजूर हो गया है। जमीन किसानों से सहमति के आधार पर ली जाएगी। इसके लिए जल्द ही समिति का गठन किया जाएगा। इस बजट से जमीन खरीदने का काम मार्च 2025 से पहले ही पूरा कर लिए जाने का लक्ष्य है। शासन से मिलने जा रहा बजट चालू वित्तीय वर्ष में ही खर्च किया जाना है।
विज्ञापन

हालांकि, 501 हेक्टेयर की इस आवासीय योजना में जमीन खरीद पर पांच हजार करोड़ खर्च होने का अनुमान है। 400 करोड़ का बजट मंजूर हो जाने से इतना तय हो गया है कि जमीन खरीद का काम जल्द ही शुरू होने जा रहा है। मंगलवार को लखनऊ में आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की बैठक में इस बजट को स्वीकृति मिली। जीडीए के अधिकारी मीटिंग में वीडियो काॅन्फ्रेसिंग के माध्यम से जुड़े।
विज्ञापन

हरनंदीपुरम राजनगर एक्सटेंशन के पास बसाया जाना है। योजना पर कुल 15 हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसका एक तिहाई बजट जमीन खर्च में ही जाएगा। कुल आठ गांवों से जमीन खरीदी जाएगी। इसके लिए जमीन का रकबा तय हो चुका है। पहले चरण में 120 हेक्टेयर में योजना पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन गांवों की खसरा-खतौनी और जमीन के अन्य दस्तावेज की जांच चल रही है। दो हजार किसानों से आपसी सहमति के आधार पर जमीन खरीदी जाएगी। जीडीए के उपाध्यक्ष अतुल वत्स ने बताया कि शासन से मिलने जा रहे बजट के बराबर ही प्राधिकरण की ओर से भी 400 करोड़ रुपये दिए जाएंगे। इस धनराशि का इंतजाम किया जा रहा है।



डीपीआर के लिए तय होगी फर्म

डीपीआर तैयार करने के लिए कंसल्टेशन फर्म के चयन के लिए निविदा मांगी गई थी। अभी तक तीन फार्मों ने निविदा डाली है। निविदा खुलने के बाद जिस कंसल्टेशन फर्म का प्रजेंटेशन बेहतर होगा, उसकी रिपोर्ट जीडीए की ओर से गठित समिति द्वारा शासन को भेज दी जाएगा। कंसल्टेशन फर्म का चयन शासन स्तर से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed