फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   40 per cent want to be smart Nandgram area

40 फीसदी लोग चाहते हैं नंदग्राम एरिया बने स्मार्ट

Mon, 23 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 23 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
40 per cent want to be smart Nandgram area
स्मार्ट सिटी - फोटो : अमर उजाला

 शहर के 40 फीसदी लोग राजनगर-कविनगर नहीं बल्कि नंदग्राम और इससे सटे अविकसित क्षेत्रों को स्मार्ट देखना चाहते हैं। स्मार्ट सिटी के लिए एरिया चिह्नित करने के लिए निगम ने वोटिंग शुरू कराई तो गाजियाबाद के लोगों ने पॉश इलाके राजनगर-कविनगर को पीछे छोड़ नंदग्राम क्षेत्र के पक्ष में वोटिंग की।

विज्ञापन


अब 25 मई तक होने वाली ऑनलाइन वोटिंग में जिस एरिया को ज्यादा वोट मिलेंगे, उसी एरिया को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। नगर निगम ने आंशिक नंदग्राम, आदर्श नगर, मरियम नगर, मेरठ रोड औद्योगिक क्षेत्र, पटेल नगर और आंशिक लोहिया नगर को चयनित किया था।
विज्ञापन


दूसरे विकल्प में राजनगर रेलवे लाइन और एएलटी रोड के बीच राजनगर और कविनगर का एरिया चुना गया है। तीसरे विकल्प के रूप में वसुंधरा रेड लाइट से यूपी गेट तक साइट-4 औद्योगिक क्षेत्र की ओर का एरिया, कौशांबी, महाराजपुर, झंडापुर, सूर्य नगर, ब्रिज विहार, चंद्रनगर, रामप्रस्थ, रामपुरी का एरिया चयनित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन विकल्पों को केंद्र सरकार की वेबसाइट www.mygov.in पर अपलोड कर वोटिंग कराई जा रही है। पहले विकल्प को 40 फीसदी जनता ने चुना है। बाकी दो विकल्पों के तौर पर चयनित कालोनी वोटिंग के मामले में 27-27 फीसदी वोट पाकर बराबरी पर हैं।

अभी वोटिंग के लिए तीन दिन और बाकी हैं। 25 मई तक होने वाली वोटिंग में सबसे आगे रहने वाले एरिया को ही स्मार्ट सिटी के लिए अंतिम रूप से चयनित कर प्रपोजल में शामिल किया जाएगा।

शहर के 25 हजार लोगों ने दिए स्मार्ट सिटी के लिए सुझाव
स्मार्ट सिटी के लिए जनता से मांगे जा रहे ऑनलाइन सुझाव में भी अब गाजियाबादियों ने दिलचस्पी दिखाई है। अब तक 25 हजार से ज्यादा लोग सुझाव दे चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा सुझाव सफाई, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन को लेकर आए हैं।

पब्लिक का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था और बेहतर होनी चाहिए। कूड़ा लिफ्टिंग के बाद एंटी बैक्टीरियल दवा का छिड़काव कराया जाना चाहिए। सड़कों किनारे कूड़ा फेंकने की बजाय डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन किया जाना चाहिए।


एरिया सेलेक्शन के लिए वोटिंग और अन्य समस्याओं के लिए जनसुझाव 25 मई तक ऑनलाइन दिए जा सकते हैं। निर्धारित तारीख के बाद ऑनलाइन वोटिंग बंद हो जाएगी। इसके बाद तय होगा कि किन एरिया और प्रस्तावों को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। - एसएस चौहान, सह नोडल अधिकारी, स्मार्ट सिटी मिशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed