फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   37 accused identified in Dasna temple riots

Ghaziabad News: डासना मंदिर बवाल में 37 आरोपियों की पहचान की

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
37 accused identified in Dasna temple riots
गाजियाबाद। यति नरसिंहानंद गिरी की विवादित टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज के 100-150 लोगों ने चार अक्तूबर को डासना देवी मंदिर पर महंत के खिलाफ प्रदर्शन किया। पुलिस ने लोगों को रोकने का प्रयास किया तो हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने हमला करने वाले 37 आरोपियों की शिनाख्त कर ली है। अन्य की पहचान करने में पुलिस जुटी है। महंत ने घटना में एक पूर्व विधायक के शामिल होने का भी आरोप लगाया था। जांच टीम ने वीडियो में पूर्व विधायक की शिनाख्त अभी तक नहीं होने की बात कही है। मुकदमें की जांच कर रहे एसीपी अपराध अजय कुमार सिंह ने बताया कि डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानंद गिरी की टिप्पणी के बाद मुस्लिम समाज के लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। अलग-अलग राज्यों में महंत के खिलाफ प्रदर्शन हुए और मुकदमे दर्ज कराए गए हैं।
विज्ञापन

इस मामले में वेव सिटी में तैनात उपनिरीक्षक भानू प्रकाश ने 100-150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और पत्थरबाजी के साथ-साथ हथियार लहराने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था। इस दौरान 17 लोगों पर निरोधात्मक कार्रवाईकर मामूली धाराओं में जेल भेजा गया था। पुलिस जांच में आरोपियों पर शिकंजा कसने लगा है और 37 प्रदर्शनकारियों की पहचान पुलिस ने कर ली है। जांच अधिकारी का दावा है कि अन्य आरोपियों की पहचान भी जल्द कर ली जाएगी। चार्जशीट में पहचान होने वाले लोगों को नामजद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने पीआरवी पर तैनात पुलिसकर्मियों और उपनिरीक्षकों के साथ गाली-गलौज और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने बीएनएस की धारा तीन में बढ़ोत्तरी की है। यह धारा अन्य की संपत्ति पर कब्जे का बखान करना और अन्य की बताने के आरोप में प्रयोग की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed