फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   3.64 lakhs were cheated from a girl on the pretext of earning

Ghaziabad News: कमाई का झांसा देकर युवती से ठगे 3.64 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
3.64 lakhs were cheated from a girl on the pretext of earning
कौशांबी। वैशाली निवासी युवती साक्षी अग्रवाल से साइबर ठगों ने कमाई का झांसा देकर तीन लाख 64 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने ऑनलाइन टेलीग्राम टास्क पूरा करके पांच हजार रुपये प्रतिदिन तक कमाई का लालच दिया था। साइबर सेल से शिकायत कौशांबी थाने ट्रांसफर होने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


युवती ने पुलिस को बताया कि चार नवंबर को उनके व्हाट्सएप पर क्वांटम सिक्योरिटी प्रा.लि. (अदविका) नाम से मैसेज आया था। जिसमे उन्हें पार्ट टाइम जॉब व वर्क फ्रॉम होम का झांसा दिया गया। इसमें उन्हें 200 से 5,000 रुपये प्रतिदिन कमाई की बात कही गई। इसके बाद जालसाजों ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप से जोड़ा और ऑनलाइन ब्रांड्स को रिव्यू करने का टास्क दिया। शुरुआत में उसे कुछ रुपये कमाई बतौर जालसाजों ने भेजे और यकीन दिलाया। इसके बाद पांच दिसंबर को छह हजार और 50 हजार रुपये निवेश कराकर दो टास्क दिए। तभी कुछ ही देर बाद 50 हजार रुपये हारने की बात कहकर नए टास्क लेने को कहा। इसी तरह साइबर ठगों ने युवती से अलग-अलग बार में 3.64 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए। दोबारा रुपयों की डिमांड आने पर युवती ने खाते में रकम न होने की बात कहकर इन्कार कर दिया। इस पर जालसाजों ने न तो रकम रिफंड की न ही मुनाफा दिया। पीड़िता ने इसकी ऑनलाइन शिकायत की। इसके बाद बैंक खाता फ्रीज कराया। एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साइबर एक्सपर्ट की टीमें जांच कर रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed