फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   36 dilapidated school buildings will be demolished

Ghaziabad News: स्कूलों के 36 जर्जर भवन गिराए जाएंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
36 dilapidated school buildings will be demolished
गाजियाबाद। जिले में स्कूलों के 36 जर्जर भवन जल्द गिराए जाएंगे। इसकी नीलामी की कार्रवाई चल रही है। इसके साथ ही खंड शिक्षा अधिकारियों को किसी भी बच्चे को जर्जर भवनों में ना बैठाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि इस साल जिले में 36 स्कूल जर्जर चिह्नित किए गए। जिनकी नीलामी की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद इनका ध्वस्तीकरण कर दिया जाएगा। पिछले साल चिह्नित किए गए 102 जर्जर भवनों को ध्वस्त करने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों और मुख्याध्यापकों को बच्चों को जर्जर भवन में ना बैठाने के निर्देश दिए गए है। इसकी प्रतिदिन रिपोर्ट भी मांगी जा रही है और निरीक्षण भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष दीपक शर्मा का कहना है कि नियमानुसार 15 साल से अधिक पुराने भवन ही गिराए जा सकते हैं। पहले इनका आकलन किया जाता है। मलबे आदि का भी आकलन किया जाता है। इसके बाद नीलामी की कार्रवाई शुरू होती है। सरकार केवल धन की बर्बाद कर रही है। उसे मजबूत भवन बनवाने चाहिए, ताकि भवन सालों साल तक चलें। पैसा लगाकर पहले भवन बनवाना, फिर केवल 15 सालों में जर्जर घोषित करना धन का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलबा कम होने पर नहीं गिराए जाते जल्दी
नगर क्षेत्र के प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित गोस्वामी कि नगर क्षेत्र में डासना गेट विद्यालय का भवन जर्जर है। बच्चे दूसरे भवन में पढ़ रहे हैं, लेकिन निरीक्षण में मलबा कम निकलने के कारण अभी तक गिराया नहीं गया। राइट गंज विद्यालय में भी जर्जर भवन अभी तक खड़ा है। फायदा होने पर ही भवन गिराया जाता है। उनका कहना है कि नगर में मकनपुर नंबर दो स्कूल की हालत बेहद खराब है। खूब प्लास्टर झड़ रहा है। बीएसए विभाग से कमरे मांगे गए हैं, स्वीकृति भी मिल चुकी है, मगर अभी काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed