फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   36 cars were stolen in the name of getting vehicles installed in the company

Ghaziabad News: कंपनी में गाड़ियां लगवाने के नाम पर 36 कार हड़पीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 May 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
36 cars were stolen in the name of getting vehicles installed in the company
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र के अशोक वाटिका निवासी टैक्सी कंपनी संचालक नदीम अख्तर के जरिए एक व्यक्ति ने 36 कार हड़प लीं। आरोपी हरियाणा के फरीदाबाद स्थित खेड़ी कलान का रहने वाला अभय पेरीवाल है। आरोप है कि अभय पेरीवाल ने पीड़ित को उनकी कारें फरीदाबाद स्थित कंपनी में मासिक किराये पर लगवाने का झांसा दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


दर्ज मुकदमे में नदीम अख्तर ने बताया कि वह रेंटो कार नाम से कंपनी चलाते हैं। उनके पास कुछ अपनी कारें हैं और कुछ कार उनके परिचितों की हैं। वह गाड़ियां किराये पर या फिर मासिक भुगतान पर संचालित करते हैं। बताया कि कुछ समय पहले उनकी मुलाकात फरीदाबाद निवासी अभय पेरीवाल से हुई थी। उसने फरीदाबाद स्थित एक बड़ी कंपनी में मासिक किराये पर कार लगवाने का झांसा दिया। बातों में आकर उन्होंने अपनी व अपने जान-पहचान वालों की 36 कार की जिम्मेदारी उन्हें सौंप दी। आरोप है कि शुरुआत के दो महीने तक उन्हें कारों का किराया मिला लेकिन उसके बाद आरोपी ने भुगतान करना बंद करते हुए टाल-मटोल शुरू कर दी। शक होने पर वह अन्य कार मालिकों के साथ फरीदाबाद पहुंचे तब पता चला कि जिस कंपनी की आरोपी ने बात की थी उस नाम की कोई कंपनी ही नहीं है। उन्होंने डीसीपी कार्यालय में शिकायत की। डीसीपी ट्रांस हिंडन एरिया निमिष पाटील ने बताया कि तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज करा दिया था। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed