फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   34 thousand cheated on the pretext of friendship with the elderly

Ghaziabad News: बुजुर्ग को दोस्ती करने का झांसा देकर 34 हजार ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
34 thousand cheated on the pretext of friendship with the elderly
गाजियाबाद। नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक सोसायटी में रहने वाले बुजुर्ग को युवती ने हनीट्रैप में फंसाकर 34 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित ने युवती व उसके दो साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ठगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

एक सोसायटी में रहने वाले 70 वर्षीय बुजुर्ग का कहना है कि 11 मई को एक युवती ने उन्हें व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर दोस्ती का प्रस्ताव रखा। उनके मना करने पर युवती अश्लील हरकतें करने लगी और वीडियो बना ली। उसने वीडियो को यूट्यूब पर अपलोड करने की धमकी दी। 14 मई को गौरव मल्होत्रा ने पुलिसकर्मी बनकर उनसे बात करते हुए यूट्यूब से वीडियो डिलीट कराने के 34 हजार पांच सौ रुपये मांगे।
विज्ञापन

इसके बाद इनके साथी आनंद दीपक ने भी वीडियो को डिलीट कराने के लिए रुपये मांगे। रुपये न देने पर दोनों ने उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। जेल जाने के डर से उन्होंने 34 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। कुछ देर बाद उन्होंने फोन कर 70 हजार रुपये की मांग की। दोबारा ठगी से बचने के लिए उन्होंने आरोपियोंं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह का कहना है कि ठगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed