फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   34 roads in the district will be renovated with Rs 81 crore

Ghaziabad News: 81 करोड़ रुपये से होगा जिले की 34 सड़कों का जीर्णोंद्धार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 02:23 AM IST
सार

गाजियाबाद जिले की विभिन्न विधानसभाओं में सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने 81 करोड़ रुपये का एस्टीमेट मांगा है। एस्टीमेट में 34 सड़कों और चार सेतुओं का निर्माण प्रस्तावित है। मंजूरी मिलते ही कार्य शुरू होगा।

विज्ञापन
34 roads in the district will be renovated with Rs 81 crore

विस्तार

गाजियाबाद। कई वर्षों से सड़कों के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना पर शासन ने इस वर्ष मंजूरी दे देते हुए एस्टीमेट मांग लिया है। जिले की अलग-अलग विधानसभाओं के लिए कुल 81 करोड़ रुपये का एस्टीमेट लोक निर्माण विभाग की ओर से तैयार कर लिया गया है। अधिशासी अभियंता के अनुसार एस्टीमेट पर मंजूरी मिलते ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

मई माह में लोक निर्माण विभाग की ओर से शासन को 194 सड़कों प्रस्ताव जनप्रतिनिधियों के बताए अनुसार भेजा गया था। शासन ने तीन माह बाद प्रस्तावित कार्ययोजना का अवलोकन करने के बाद इसमें से 34 सड़कों का एस्टीमेट विभाग से मांगा है। विभागीय अधिकारियों की ओर से पहले विधानसभा क्षेत्रों का सर्वे किया गया। इसके बाद माप करने और यूटीलिटी शिफ्टिंग का कार्य अंकित करने के बाद एस्टीमेट को तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

एस्टीमेट में सड़कों का चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण, नवनिर्माण, सड़क सुरक्षात्मक कार्य, विशेष मरम्मत जैसे कार्य शामिल किए गए हैं। इसमें गाजियाबाद शहर की छह, साहिबाबाद की तीन, मुरादनगर छह, मोदीनगर सात, लोनी की पांच और धौलाना की सात सड़कों को शामिल किया गया है। एस्टीमेट के अनुसार कुल 378.25 किमी की लंबाई की सड़कों में कार्य होने हैं। इसमें शहर में 11.94, साहिबाबाद में 14.87, मुरादनगर में 114.75, मोदीनगर में 118 और धौलाना में 51.77 किमी क्षेत्रफल की सड़कें बनाई जानी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एस्टीमेट में चार सेतु निर्माण को भी किया गया शामिल

विभाग की ओर से एस्टीमेट में चार सेतु निर्माण भी शामिल किए गए हैं। इसमें गाजियाबाद विधानसभा क्षेत्र में एक, साहिबाबाद में एक, मुरादननगर में एक और मोदीनगर में प्रस्तावित सेतु के लिए भी एस्टीमेट तैयार किया गया है।

वर्जन---------
शासन से एस्टीमेट मांगा था। इसका एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्दी ही शासन को प्रेषित किया जाएगा।
किशन कुमार, जेई टेक, लोेक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed