फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   34 pumps will be installed to solve the drinking water problem

Ghaziabad News: पेयजल की समस्या दूर करने के लिए लगाए जाएंगे 34 पंप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
34 pumps will be installed to solve the drinking water problem
गाजियाबाद। गर्मी के साथ ही पेयजल की समस्या बढ़ गई है। मांग के सापेक्ष पेयजल की आपूर्ति के लिए जलकल विभाग की ओर से 34 पंपों की स्थापना की जाएगी। इसमें पांच से लेकर 30 एचपी तक के पंपों की स्थापना की जाएगी। इससे शहर में पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी। पानी की समस्या को दूर करने के लिए कई स्थानों पर कार्य शुरू हो चुका है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

महाप्रबंधक जल कामाख्या प्रसाद आनंद ने बताया कि वर्तमान में 1100 नलकूप पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। जिसमें 300 नलकूप 15 से 30 एचपी के हैं और 800 नलकूप 10 एचपी के हैं। लगभग 6500 हैंड पंप गाजियाबाद नगर निगम के हैं, जिनसे शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति की जा रही है। सभी वार्डों में पानी की सप्लाई निरंतर हो इसके लिए ग्राउंड लेवल पर चेक भी की जा रही है। खराब नलकूपों को ठीक कराया जा रहा है व आवश्यकता को देखते हुए नए नलकूप लगाने का कार्य भी किया जा रहा है। नेहरू नगर, लाजपत नगर, विजय नगर सेक्टर नौ, प्रताप विहार जे ब्लॉक, राजनगर, रजापुर व वसुंधरा क्षेत्र में नलकूप लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा नगर निगम सीमा में 30 एचपी के 34 नलकूप लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कराया जा रहा है।
विज्ञापन

टैंकरों से पेयजल की आपूर्ति कर रहा है जलकल
शहर में इस समय पेयजल की मांग बढ़ गई है। महाप्रबंधक जलकल केपी आनंद ने बताया कि लगभग 100 एमएलडी पेयजल की मांग गर्मी के कारण बढ़ गई है। नगर निगम की ओर से कई स्थानों पर पेयजल की आपूर्ति टैंकर भेजकर कराया जा रहा है। नए पंपों की स्थापना होने से शहर के लोगों के पेयजल की समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed