फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   33.88 lakh rupees were cheated from four people on the pretext of giving 10 thousand rupees

Ghaziabad News: 10 हजार रुपये देने का झांसा देकर चार लोगों से 33.88 लाख रुपये ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
33.88 lakh rupees were cheated from four people on the pretext of giving 10 thousand rupees
गाजियाबाद। मोबाइल का कारोबार करने वाले मो. आसिम ने कई लोगों को क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर 10 हजार रुपये देने का झांसा देकर लाखों रुपये ठग लिए। आरोप है कि आसिम ने चार लोगों को प्रति ट्रांजेक्शन 10 हजार रुपये तो दे दिए लेकिन मूल रकम नहीं लौटाई। आसिम ने मनीष श्रीवास्तव से 8.41 लाख, दिनेश से 13.64 लाख, उदयवीर से 6.76 लाख और श्याम से 5.07 लाख रुपये ठग लिए। मामले में चारों लोगों ने आसिम और हेमकांत राणा के खिलाफ मधुबन बापूधाम थाने में केस दर्ज कराया है। मनीष का कहना है कि उनके परिचित हेमकांत राणा ने उनकी मुलाकात मो. आसिम से कराई। दोनों ने मिलकर उन्हें बताया कि क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन करने पर उन्हें प्रति ट्रांजेक्शन 10 हजार रुपये दिए जाएंगे। उस रकम से वह माल खरीदेंगे और मूल रकम को भी वापस कर देंगे। लालच में आकर चारों ने अपने अपने क्रेडिट कार्ड से ट्रांजेक्शन कर दी। आसिम ने उन्हें प्रति ट्रांजेक्शन की रकम दी। आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें मूल रकम नहीं लौटाई। इससे उनके क्रेडिट कार्ड पर जुर्माना (ब्याज) भी लग रहा है। एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed