फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   33 vehicles seized in two days, 49 vehicles challaned

Ghaziabad News: दो दिन में 33 वाहन सीज, 49 वाहनों के किए चालान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
33 vehicles seized in two days, 49 vehicles challaned
गाजियाबाद। आरटीओ प्रवर्तन की टीम ने जिले के अलग-अलग हिस्सों से बीते दो दिन में 33 बस, मिनी बस, टैक्सी आदि वाहनों को सीज किया। इसके अलावा 49 वाहनों के चालान किए गए।
विज्ञापन

आरटीओ केडी गौर ने बताया कि बसों में क्षमता से अधिक सवारी बैठाने, बसों में अलग से सीट लगाकर सवारी बैठाने की व्यवस्था करने, बिना परमिट, बिना फिटनेस आदि की जांच की गई। सवा पांच लाख रुपये चालान राशि के रूप में वसूले गए। सीज वाहनों पर भी 15 लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया है। शनिवार को भी जिले के अलग-अलग हिस्साें में एआरटीओ प्रवर्तन के स्तर से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

खुलेआम दौड़ रही बसें, ठूंस-ठूंसकर भर रहे सवारी
भले ही आरटीओ के स्तर से अभियान चलाने का दावा किया जा रहा हो, लेकिन बसों में क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर निजी बसें धड़ल्ले से दौड़ रही हैं। ठूंस-ठूंसकर सवारियों को इनमें भरा जा रहा है। ये बसें एक दो जिलों को नहीं, बल्कि राज्याें को पार करती हैं। एनएच पर लालकुआं, मणिपाल अस्पताल आदि स्थानों पर ये बसें किसी भी समय सड़क किनारे खड़ी मिल जाएंगी। चालक-परिचालक क्षमता से दोगुनी तक सवारी बैठाकर लोगों की सुरक्षा से समझौता कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक से 15 जून तक चलेगा विशेष अभियान
आरटीओ प्रवर्तन केडी गौर ने बताया कि परिवहन आयुक्त के आदेश पर एक से 15 जून तक विशेष अभियान चलेगा। इसमें ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा कसा जाएगा। सड़कों पर किसी भी कीमत पर बिना फिटनेस, बिना परमिट, गैर पंजीकृत, ओवरलोड वाहनों को नहीं दौड़ने दिया जाएगा। इस दौरान निजी वाहनों में स्कूली बच्चों को ढोने वाले भी निशाने पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed