फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   33 lakhs cheated from businessman in the name of investment in share market

Ghaziabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कारोबारी से 33 लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:50 PM IST
विज्ञापन
33 lakhs cheated from businessman in the name of investment in share market
गाजियाबाद। शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर मोदीनगर के कारोबारी से 33 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित विकास ढींगरा ने साइबर थाने में केस दर्ज करवाया है। एडीसीपी क्राइम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विकास ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेडिंग सिखाने वाले ग्रुप में वह शामिल हुए थे। ग्रुप में करीब 200 लोगों को जोड़ा गया। उन्हें खुद दिन ट्रेडिंग के बारे में जानकारी देकर एक एप से 55 हजार रुपये लगवाए गए। इसके बाद कुछ रिटर्न मिलने पर ज्यादा शेयर लेने की जानकारी दी गई। ठगों ने विकास को बताया कि अन्य किसी भी एप से वह सिर्फ दो हजार शेयर ले सकते हैं। जबकि 62 हजार शेयर खरीदे जा सकते हैं। इसके बाद आरोपियों ने उनके लिए करीब 100 गुना मुनाफे के लिए 40 लाख 30 हजार रुपये लगाने के बारे में बताया।
विज्ञापन

जब उन्होंने इतना निवेश करने के लिए रुपये नहीं होने की बात कही तो आरोपियों ने उन्हें 20 फीसदी लोन देने के लिए कहा। निवेश से होने वाली कमाई के लोन चुकाने के प्लान के साथ वह तैयार हो गए। इसके बाद ठगों ने उनके अकाउंट में रुपये न भेजकर एप पर ही लोन के अमाउंट से शेयर उन्हें मिलने की जानकारी दी। जब उन्होंने रुपये निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने बताया कि वह लोन चुकाए बिना रुपये नहीं निकाल सकते हैं। इसके बाद उन्होंने लोन और ब्याज मिलाकर करीब 15 लाख जमा कराए। इसके बाद जब वह रुपये निकालने गए तो उन्हें कुछ नहीं मिला और ठगी होने का अहसास हुआ। उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed