फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   32 proposals including Ramayana theme park will be approved today

Ghaziabad News: रामायण थीम पार्क समेत 32 प्रस्तावों पर आज लगेगी मुहर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 02:34 AM IST
विज्ञापन
32 proposals including Ramayana theme park will be approved today
गाजियाबाद। कोयल एंक्लेव में रामायण थीम पार्क बनाने के साथ-साथ राजनगर एक्सटेंशन में मिग्सन रूफ सोसायटी के पास 900 मीटर सड़क बनाने के प्रस्तावों को बृहस्पतिवार को मंजूरी मिल जाएगी। जीडीए सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम व प्राधिकरण उपाध्यक्ष इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में क्षेत्रीय अवस्थापना निधि की बैठक होगी। इसमें 89.96 करोड़ के 32 विकास प्रस्ताव पेश किए जाएंगे। प्रस्तावों को मंजूरी मिलने पर जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कराकर जीडीए की ओर से निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

कोयल एंक्लेव में प्रस्तावित रामायण थीम पार्क को विकसित किए जाने पर जीडीए 25 करोड़ रुपये खर्च करेगा। इस पार्क में रामायण के प्रमुख पात्रों की प्रतिमाएं लगाकर वाटिका भी विकसित की जाएंगी। इसके अलावा राजनगर एक्सटेंशन में मिग्सन रूफ सोसायटी को जोड़ने वाली 45 मीटर चौड़ी मास्टर प्लान रोड का 900 मीटर का बकाया हिस्सा बनाने का प्रस्ताव भी पेश किया जाएगा। इस पर करीब 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके अलावा राजनगर एक्सटेंशन की दो अन्य सड़कों के निर्माण पर 12 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव एजेंडे में शामिल हैं। बृहस्पतिवार दोपहर 12:30 बजे होने वाली जीडीए की इस बैठक में प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ नगर निगम और जल निगम के अधिकारी भी शामिल रहेंगे।
विज्ञापन

--------
सर्विस और जोनल रोड का भी होगा निर्माण
अवस्थापना निधि की इस बैठक में राजनगर एक्सटेंशन में हिंडन रिवर मेट्रो से सिटी फॉरेस्ट तक सर्विस रोड का निर्माण कराने का प्रस्ताव भी शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली-मेरठ मार्ग के पास विला आनंदम सोसायटी के सामने सर्विस रोड का चौड़ीकरण कराया जाएगा। आफिसर सिटी-2 के सामने 45 मीटर चौड़ी सड़क की सर्विस रोड निर्माण, राम हाइट्स सोसायटी के सामने 45 मीटर चौड़ी सड़क, सीवर, ड्रेन, क्षेत्र के सभी नालों की डिसिल्टिंग, मुख्य बंधा मार्ग से नूरनगर तक प्रस्तावित जोनल रोड, ड्रेनेज व सीवरेज, हिमालय तनिष्क के पास प्रस्तावित 24 मीटर जोनल प्लान रोड पर मिट्टी भराई, बंधा रोड से चार्म्स कैसल सोसायटी के पास 18 मीटर रोड के दोनों तरफ नाला व सड़क बनाने के साथ-साथ सुंदरीकरण का काम भी कराया जाएगा। कर्पूरीपुरम आवासीय योजना में मुख्य मार्ग का पुनर्निर्माण व नालियां बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

यह काम भी होंगे
जीडीए की ओर से राजनगर सेंट्रल पार्क में पाथ-वे, राजेंद्र नगर के राममनोहर लोहिया पार्क में चहारदीवारी, कार्यालय कक्ष, शौचालय की मरम्मत और पौधों का रखरखाव करने का प्रस्ताव भी इस बैठक के एजेंडे में शामिल रहेगा। सिटी फॉरेस्ट में बोटिंग एरिया में स्टोन पिचिंग की मरम्मत, टायलेट पंप, बत्तखों के लिए दो वर्ष की अवधि तक देखभाल, अटौर स्थित स्टेडियम में मियावाकी पद्धति से लगाए गए पौधों के रखरखाव के प्रस्ताव पर भी मंथन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed